नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मलयालम सिनेमा में एक के बाद एक सामने आ रहे यौन शोषण के मामलों ने पूरे देश में तहलका मचा दिया है। अपनी बेहतरीन फिल्मों और एक्टर के नाम पर पापुलैरिटी बटोरने वाले मलयालम सिनेमा के कई बड़े एक्टर्स और डायरेक्टर्स के ऊपर महिला एक्ट्रेसेस के साथ शोषण और बदतमीजी करने का मामला लगातार सामने आ रहा है। हेमा कमेटी की रिपोर्ट आते ही सारी पोल खुलने लगी है। हर दिन कोई न कोई अपडेट इस मामले को ताजा कर रही है।
जस्टिस हेमा कमिटी की रिपोर्ट से हुआ खुलासा
जब जस्टिस हेमा कमिटी की रिपोर्ट आई तो उसमें यह पता चला कि फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्रियों समेत दूसरी महिलाएं लंब समय से वहां काम करने वाले ताकतवर पुरुषों द्वारा यौन शोषण की शिकार हो रही हैं। इन पुरुषों में नामी अभिनेता और निर्देशक शामिल हैं। रिपोर्ट के सामने आने के बाद कई अभिनेत्रियों ने अपनी आपबीती सुनाई है।
मीनू मुनीर ने लगाया अपने को स्टार पर बड़ा आरोप
मीनू मुनीर मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं उन्होंने कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया है। फिल्मों के अलावा वह मॉडलिंग और थिएटर भी उन्हें पसंद हैं। एक्ट्रेस ने एक्टर एम मुकेश और जयसूर्या पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने फेसबुक पोस्ट के द्वारा बताया कि उनके को स्टार मुकेश, मनियानपील्ला राजू, जयसूर्या और इदावेला बाबू ने साल 2013 में एक फिल्म के सेट पर उनके साथ शारीरिक तथा मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया था।
सीनियर एक्टर सिद्दीकी पर लगा शोषण का आरोप
अब मलयालम एक्ट्रेस रेवती संपत ने हाल ही में एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट के महासचिव सिद्दीकी पर 21 साल की उम्र में उनका यौन शोषण करने का आरोप लगाया। एक्ट्रेस ने कहा, ‘ये उस समय की बात है जब एक मलयालम फिल्म के दौरान उन्होंने मुझे फिल्म के बारे में बात करने के लिए मैस्कॉट होटल में बुलाया था। वो मुझे बेटी बोल रहे थे लेकिन मेरे साथ गलत कर रहे थे। मुझे इस बात का बिलकुल अंदाजा नहीं था। मैं बस प्रोफेशनल मीटिंग के लिए गई थी। लेकिन जब मैं बड़ी हुई तो समझ आया कि मुझे फंसाया गया था। मेरा होटल में शोषण किया गया। क्योंकि ऐसी कोई फिल्म आज तक रिलीज ही नहीं हुई।’ वहीं, अब इस आरोप के बाद सीनियर एक्टर सिद्दीकी ने महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया। केरल सरकार ने अब एसआईटी को ये मामला सौंप दिया है।
बाबूराज पर लगे यौन शौषण के आरोप
मलयालम इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और प्रोड्यूसर बाबूराज पर एक महिला एक्ट्रेस ने यौन शौषण आरोप लगाया है। जूनियर आर्टिस्ट एक्ट्रेस ने बाबूराज पर ये आरोप लगाया है कि वह अपने केरल वाले घर बुलाकर यौन शौषण करते हैं। हालांकि, एक्टर बाबूराज खुद पर लगे इन आरोपों को नकारते नजर आए हैं। जूनियर महिला आर्टिस्ट ने यह बताया है कि साल 2019 की बात है जब बाबूलाल ने मुझे अपने घर बुलाया था और फिल्म में रोल देने का वादा किया था। जूनियर आर्टिस्ट महिला को यह कहा गया था की वह बाबू राज के घर आएंगी वहां पर स्क्रीन राइटर और डायरेक्टर मौजूद होंगे। जब महिला ने पूरी बात बताई तो कहा, जब मैं बाबू राज के घर पहुंची तो वहां और कोई नहीं था। इसके बाद बाबू राज ने महिला को एक रूम में इंतजार करने को कहा। थोड़ी देर बाद जब बाबू राज रूम में आए तो उन्होंने महिला को सेक्सुअल एब्यूज करना शुरू किया।
महिला ने यह भी बताया कि वह किसी तरह से अपनी जान बचाकर बाबू राज के घर से भागीं। महिला ने बताया कि इसके बावजूद भी बाबू राज उन्हें व्हाट्सएप पर भद्दे मैसेज किया करते थे जिसका वह जवाब नहीं देती थीं। महिला ने इस बात का भी खुलासा किया है कि उनके अलावा बाबू राज ने कई और महिलाओं का शोषण किया है, लेकिन वह सभी इस बात को रखने से डरती हैं।
ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस ने भी किया खुलासा
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का यह काला सच केवल महिला एक्ट्रेस तक सीमित नहीं रहा बल्कि ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस ने भी अब सामने आकर मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का पर्दा फास किया। इंडस्ट्री की ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस अंजलि अमीर ने अपने साथ हुई घटनाओं के अनुभव शेयर किए हैं। अंजलि अमीर ने मातृभूमि से खास बातचीत के दौरान बताया कि, 2018 में फिल्म ‘पेरंबू’ में सूरज वेंजारामूडु के साथ काम किया था, जिसके लीड हीरो, मलयालम सिनेमा के आइकॉन मामूटी थे। उन्होंने उसे समय लगातार कई गंदे सवाल पूछे उन्होंने पूछा कि क्या ट्रांसजेंडर को भी वैसा ही प्लेजर मिलता हैं जैसे महिलाओं को। उन्होंने आगे बताया कि इसके बाद मामूटी से मेरे शिकायत करने पर सूरज ने उनसे माफी भी मांगी थी।





