नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच ने कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के रेस्तरां ‘कैप्स कैफे’ KAP’s Cafe पर हुई फायरिंग की घटना के मुख्य शूटर बंधु मान सिंह सेखों को गिरफ्तार कर लिया है।सेखों पर आरोप है कि वह फायरिंग की घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद कनाडा से भागकर भारत आ गया था। उसकी गिरफ्तारी को कनाडा में हुए इस हाई-प्रोफाइल मामले के मुख्य षड्यंत्र को समझने के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
गैंगस्टर कनेक्शन: गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग
जांच में पता चला है कि गिरफ्तार शूटर बंधु मान सिंह सेखों के तार सीधे बड़े गैंगस्टर्स से जुड़े हुए हैंसेखों गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का सहयोगी बताया जा रहा है, जो भारत में कई आपराधिक मामलों में वांछित है।वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लन के भी संपर्क में था।दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच अब सेखों के इन गैंगस्टर कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि फायरिंग के पीछे का असली मकसद क्या था।
वारदात को अंजाम देकर भारत भागा था सेखों
गिरफ्तार किया गया आरोपी बंधु मान सिंह सेखों कनाडा में हुई गोलीबारी की घटना का मुख्य शूटर है।कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग की गई थी।वारदात को अंजाम देने के बाद गैंगस्टर तुरंत कनाडा से भागकर भारत आ गया था।दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने उसे दिल्ली में धर दबोचा है।सेखों की गिरफ्तारी से कपिल शर्मा के कैफे पर हुए हमले के पीछे के पूरे षड्यंत्र का खुलासा होने की उम्मीद है।





