नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला का जन्म 16 अगस्त 1970 में नेपाल में हुआ था। आज की मनीषा हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। मनीषा कोइराला ने अपने करियर की शुरुआत एक नेपाली फिल्म से की थी। इसके अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री में वह सलमान खान की फिल्म ‘खामोशी’ में भी नजर आ चुकी हैं। यह संजय लीला भंसाली की पहली निर्देशित फिल्म रही है। मनीषा ने न सिर्फ हिंदी सिनेमा बल्कि ओटीटी डेब्यू भी बड़े ही शानदार तरीके से किया है।
हीरामंडी में मनीषा कोइराला का किरदार
संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में मनीषा कोइराला का किरदार लोगों को बहुत पसंद आया। मनीषा कोइराला कैंसर से जंग लड़ने के बाद सिनेमा की दुनिया से लंबे समय तक दूर रहीं। बता दें कि, संजय लीला भंसाली ने अपनी पहली फिल्म ‘खामोशी’ के लिए मनीषा कोइराला को स्पेशली नेपाल से बुलाया था। एक्ट्रेस के लिए खास बात यह भी रही कि संजय लीला भंसाली ने अपनी पहली वेब सीरीज में मनीषा कोइराला को एक बार फिर नेपाल से सीरीज में डेब्यू करने के लिए बुलाया।
मनीषा कोइराला की शादी
मनीषा कोइराला बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस है। मनीषा ने साल 2010 में नेपाली बिजनेसमैन दहल से शादी की थी, लेकिन दोनों की शादी ज्यादा समय तक नहीं चली। साल 2012 में कपल का तलाक हो गया। इसके बाद से ही मनीषा कोइराला ने अपने करियर और सामाजिक कार्यों में ज्यादा ध्यान देना शुरू कर दिया।
कैंसर की जंग जीती मनीषा कोइराला
मनीषा कोइराला के जीवन में एक समय ऐसा भी था जब एक्ट्रेस कैंसर की खतरनाक जंग लड़ रही थीं। मनीषा कोइराला हर मौके पर अपनी इस जंग को लोगों के साथ शेयर करती आई हैं, ताकि कोई भी आम इंसान इस बीमारी के आगे हार ना माने। मनीषा कोइराला ने इस बीमारी को लेकर अपने अनुभव से एक किताब भी लिखी है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:




