नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मंदिरा बेदी टीवी से लेकर फिल्म और खेल जगत का जाना माना नाम है। वह पहली ऐसी भारतीय महिला है जिन्होंने क्रिकेट विश्व कप होस्ट किया था। साल 2003 में उन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट कप को होस्ट करके हर किसी के होश उड़ा दिए थे। बता दें कि, मंदिरा बेदी का जन्म 15 अप्रैल 1972 को कोलकाता में हुआ था। आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनके करियर और जिंदगी के बारे में जानेंगे।
पति के निधन के बाद टूटी थीं मंदिरा
साल 2021 मंदिरा बेदी के जीवन का सबसे कठिन साल रहा है। उनके पति डायरेक्टर राज कौशल दुनिया को अचानक अलविदा कह गए थे। राज कौशल के गुजरने के बाद मंदिरा को उनके बारे में बात करने के लिए हिम्मत जुटाने में 3 साल लग गए थे। इसके बाद उन्होंने यह भी बताया कि वह बिना रोए कभी पति की बात नहीं कर पाती थीं। लेकिन जब उन्होंने हिम्मत जुटाया तो उन्होंने मैरिड लाइफ और डेटिंग लाइफ के बारे में बातचीत की थी।
बच्चा नहीं चाहती थीं मंदिरा
मंदिरा बेदी ने अपने करियर को लेकर बातचीत की थी और कहा था कि उन्हें अपने करियर को लेकर डर लगता था। वह बच्चे नहीं चाहती थीं इसलिए उन्होंने पति से भी इस बात को क्लियर कर लिया था। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि, कुछ साल बाद हमने देखा कि हमारे परिवार में एक कपल बेबी के लिए स्ट्रगल कर रहा है, ये देखकर मेरी सोच बदल गई।’वो बच्चे के लिए आईवीएफ और तरह-तरह के ट्रीटमेंट ले रहे थे, तभी मैंने सोचा और फैसला लिया कि मैं अपने साथ ये नहीं होने दूंगी। तब मैंने मां बनने को लेकर अपना फैसला बदल दिया और मां बनने की प्लानिंग करने लगी और तीन महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गई।
इस शो से मिली पहचान
मंदिरा बेदी ने दूरदर्शन के शो ‘शांति’ से घर घर में फेमस हुई थीं। यह उस समय का सबसे लंबा चलने वाला शो था इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके बाद मंदिरा ने टीवी से फिल्मों तक का सफर शुरू किया और शाहरुख खान और काजोल की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’ में काम किया। इस फिल्म के बाद उन्हें खूब स्टारडम मिला।
खेल जगत में भी मशहूर है नाम
मंदिरा बेदी की पहली फिल्म हिट रही थी और इसके बाद उन्होंने ‘10 कहानी’, ‘शादी का लड्डू’, ’नाम गुम जाएगा’ जैसी फिल्मों में काम किया। इसके बाद एक्ट्रेस ने क्रिकेट की दुनिया में भी अपना नाम बनाया। मंदिरा क्रिकेट की फैन थीं और उन्होंने मैच के दौरान टीवी प्रेजेंटर का काम भी किया।
मंदिरा बेदी का वर्क फ्रंट
मंदिरा बेदी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें उनकी पिछली फिल्म साहो में देखा गया था। अब एक्ट्रेस एक बड़ी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी हैं। सोशल मीडिया पर लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं। ऐक्ट्रेस अपने फैंस को फिटनेस से रिलेटेड टिप्स देती हैं।





