back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नहीं रहे लगान मूवी के एक्टर जावेद ख़ान अमरोही, 60 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

अभिनेता जावेद खान अमरोही ने लगभग 150 फिल्मों में काम किया। अभिनेता की मौत का कारण अभी सामने नहीं आया है। एक अभिनेता के रूप में, वह लंबे समय तक फिल्म उद्योग का हिस्सा रहे हैं।

नई दिल्ली, एजेंसी। बॉलीवुड जावेद खान अमरोही का 60 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने कई टीवी सीरियल में भी काम किया है। अभिनेता आमिर खान की लगान में उनकी भूमिका अधिक चर्चा में रही। जावेद खान अमरोही के निधन की जानकारी अभिनेता और जावेद के दोस्त अखिलेंद्र मिश्रा ने दी। फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह एक दुखद खबर है। निधन की खबर से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर फैल गई है।

अमरोही ने लगभग 150 फिल्मों में काम किया

अभिनेता जावेद खान अमरोही ने लगभग 150 फिल्मों में काम किया। अभिनेता की मौत का कारण अभी सामने नहीं आया है। एक अभिनेता के रूप में, वह लंबे समय तक फिल्म उद्योग का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने सिर्फ फिल्में ही नहीं बल्कि कई टीवी शोज भी किये थे।

रंगमंच की दुनिया का भी एक जाना-पहचाना चेहरा थे

जावेद हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर थे। हमने उन्हें किसी न किसी फिल्म में एक किरदार निभाते हुए जरूर देखा है। उन्होंने कई बड़े अभिनेताओं के साथ बड़ी फिल्मों में काम किया ।जावेद साहब ने न केवल फिल्में कीं, बल्कि वे रंगमंच की दुनिया का भी एक जाना-पहचाना चेहरा थे। अखिलेंद्र मिश्रा ने फेसबुक पर अभिनेता के निधन की खबर शेयर की। मिश्रा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘जावेद खान सर को श्रद्धांजलि। एक महान अभिनेता, अनुभवी कलाकार और इप्टा के एक सक्रिय सदस्य। ‘ इस खबर को सुनने के बाद कई फैंस उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

करियर की शुरुआत 1973 में फिल्म ”जलते बदन” से की थी

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1973 में फिल्म ”जलते बदन” से की थी। इसके बाद उन्होंने राम भरोसे, झूठा कहीं का, प्रेम रोग, सत्यम शिवम सुंदरम, रंग बिरंगी, सड़क, हम हैं राही प्यार के, अंदाज़ अपना अपना और उमराव जान को शामिल किया। साथ ही उनकी कुछ आखिरी फिल्मों की बात करें तो उनमें टॉम, डिक एंड हैरी, चक दे इंडिया और फिर हेरा फेरी शामिल हैं। संजय दत्त की सड़क 2 उनकी आखिरी फिल्म थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

एक आंख पर पट्टी, खतरनाक अंदाज़ में एंट्री! जब अजय देवगन ने विलेन बनकर इस फिल्म में मचाया था तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने अपने 35 साल के करियर में न सिर्फ हीरो के रूप में बल्कि विलेन...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...