नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के गाने से कलाकार जिन्होंने किसी ने किसी वजह से आत्महत्या कर ली है। वहीं, अब इस लिस्ट में टीवी जगत के एक्टर ललित मनचंदा का नाम भी शामिल हो गया है जिन्होंने सोमवार के दिन अपने भाई के घर पर फांसी लगाकर अपना हत्या कर ली थी। मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 6 महीने पहले ही मुंबई छोड़कर मेरठ जाने का फैसला ले चुके थे। वह मेरठ में अपने भाई संजय मनचंदा के घर फंदे पर लटकते हुए नजर आए थे।
इन टीवी शो में आ चुके हैं नजर
ललित मनचंदा कई टीवी शो और फिल्मों में काम कर चुके हैं इनमें ‘क्राइम पेट्रोल’, ‘मोस्ट वॉन्टेड’, ‘मर्यादा’, ‘झांसी की रानी’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ समेत कई सीरियल में काम कर चुके हैं। वह अक्सर ही काम की तलाश ने रहते थे लेकिन उनके हालात भी बदले और वह तनाव में रहने लगे थे। खबरों के मुताबिक, काफी समय से उन्हें काम नहीं मिल रहा था। इसलिए आर्थिक तंगी की वजह से उन्हें आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ा।
अपने पीछे छोड़ गए परिवार
ललित मनचंदा अपने पीछे परिवार को अकेला छोड़ गए हैं। एक्टर की पत्नी तरु मनचंदा, बेटा उज्जवल मनचंदा और बेटी श्रेया मनचंदा पिता के अचानक चले जाने से अकेले रह गए हैं। परिवार ने यह जानकारी है कि, पत्नी सुबह अपनी चाय देने गई तब वह पंखे पर फंदे से लटके हुए थे।
पुलिस और करीबियों ने दी ये जानकारी
मेरठ के लिसाड़ी गेट पुलिस स्टेशन में परिवार ने मामले की शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। पुलिस के मुताबिक, घर वालों ने घटना के बाद पुलिस को इन्फॉर्म किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।करीबियों के मुताबिक, ललित आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे और मानसिक रूप से परेशान थे।





