back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने संजय गगनानी को मारा थप्पड़

मुंबई, 2 मई (आईएएनएस)। टीवी शो कुंडली भाग्य में खलनायक की भूमिका निभा रहे संजय गगनानी उर्फ पृथ्वी मल्होत्रा को एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने थप्पड़ जड़ दिया। आपको बता दें कि श्रद्धा आर्या शो में प्रीता की भूमिका निभा रही हैं। शूटिंग के दौरान पृथ्वी, प्रीता को इतना भड़काता है कि वह उसे जोर का थप्पड़ मार देती हैं। असली में थप्पड़ मारने पर संजय गगनानी हैरान रह जाते हैं। गलती से लगे जोरदार थप्पड़ के लिए एक्ट्रेस उनसे माफी मांगती हैं। इस पर संजय कहते हैं, सेट पर यह सब होता रहता है। जब ऐसा हुआ, तो श्रद्धा ने तुरंत शूटिंग रोक दी और माफी मांगी। मैंने उनसे कहा कि इसकी जरूरत नहीं है। हम शूटिंग को जारी रखते है। हम सभी कभी-कभी अपने किरदारों में डूब जाते हैं, कि हमें कुछ भी ध्यान नहीं रहता। लेकिन मुझे लगता है, यह ऐसी यादें हैं जिन्हें हम जीवन भर साथ रखेंगे। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵