नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा इस वक्त अपने कथित टिप्पणी को लेकर बीते कुछ दिनों से विवादों में घिरे है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर गद्दार वाली टिप्पणी कर मुश्किल में फंसे हुए है। इस मामले में पूरी तरह से निकले भी नही कि कामरा एक और बयान देकर बवाल मचा दिया है। कॉमेडियन ने सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो बिग बॉस के कथित ऑफर को ठुकराने का दावा किया है। कामरा को होस्ट से जुड़े एक व्यक्ति ने कामरा को इस शो में शामिल होने का प्रस्ताव रखा लेकिन कामरा ने इसके एवन में एक ऐसा जवाब दिया कि बवाल मच गया।
कुणाल कामरा ने शेयर किया स्क्रीनशॉट
कुणाल कामरा ने बिग बॉस रियलिटी शो से जुड़े एक व्यक्ति के साथ चैटिंग का स्क्रीनशॉट साझा किया। कामरा ने कथित व्हाट्सएप बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया। इस चैट के माध्यम से यह दावा किया गया कि, कामरा को शो से जुड़े एक एजेंट ने शो में आने का ऑफर दिया है। कामरा ने शेयर किया स्क्रीनशॉट के अनुसार, “मैं इस सीजन के लिए कास्टिंग संभाल रहा हूं। आपका नाम ऐसे व्यक्ति के रूप में सामने आया है, जो उन्हें दिलचस्प लग सकता है। मुझे पता है कि यह आपके रडार पर नहीं रहा होगा, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो यह आपके असली अंदाज को दिखाने और बड़े पैमाने पर दर्शकों का मन जीतने का एक बेहतरीन मंच है। आप क्या सोचते हैं? क्या हमें इस बारे में बात करनी चाहिए?”
[EMBED]
मैं मेंटल हॉस्पिटल जाना पसंद करूंगा
इस सवाल का जवाब देते हुए कॉमेडियन कुणाल कामरा ने कहा, “मैं मेंटल हॉस्पिटल में जाना पसंद करूंगा।” बस फिर क्या था कामरा का यह जवाब एक आग की तरह फैल गया। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। हालांकि, कामरा ने यह साफ तौर पर नही बताया कि ये ऑफर बिग बॉस ओटीटी के लिए था या केवल बिग बॉस के लिए। अब यह दावा किया जा रहा है कि कामरा ने इस तरह बिग बॉस के ऑफर को ठुकरा दिया। कुणाल ने स्क्रीनशॉट की स्टोरी सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ का गाने के साथ शेयर की।
विवादों में कुणाल कामरा
बता दें कि, कुणाल कामरा ने हाल ही में अपने शो में बिना नाम लिए महाराष्ट्र के एक दिग्गज नेता पर कथित तौर पर टिप्पणी की थी। इसके बाद कामरा के खिलाफ भारी विरोध हुआ। मुंबई के एक थाने में कामरा के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई। इस मामले में शिवसेना के समर्थकों ने कुणाल कामरा के शो स्थल पर तोड़-फोड़ की भारी बवाल मचाया। कुणाल के खिलाफ कई मामले भी दर्ज हुए। इस बीच कामरा लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जा रहे हैं।




