नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। टीवी की फेमस एक्ट्रेस सृति झा का जन्म 26 फरवरी को 1986 में बेगूसराय में हुआ था। टेलीविजन इंडस्ट्री में एक्ट्रेस का बहुत बड़ा नाम है। वह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस में भी गिनी जाती हैं। अपनी जिंदगी के इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। करियर के दौरान आने वाले उतार चढ़ाव का सामना करते हुए एक्ट्रेस ने अपना नाम बनाया है।
सृति झा की पढ़ाई लिखाई
सृति झा का बचपन कोलकाता में बीता है। एक्ट्रेस 10 साल की उम्र में परिवार के साथ नेपाल के काठमांडू चली गई थीं और वहीं से अपनी पढ़ाई लिखाई पूरी की थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी हायर एजुकेशन के लिए दिल्ली के वेंकटेश्वर कॉलेज से बीए अंग्रेजी की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने अपने सपनों की तरफ पहला कदम बढ़ाया था जब वह कॉलेज की ड्रामा सोसाइटी के साथ जुड़ी और अध्यक्ष बनीं।
यह था करियर का टर्निंग प्वाइंट
जब एक्ट्रेस अपनी पढ़ाई कर रही थी तब उन्हें शो धूम मचाओ धूम में कास्ट किया गया था। इसके बाद वह टीवी शो ‘जिया जले’ में नजर तो आई थीं लेकिन यह शो ज्यादा नहीं चला था। सृति झा को टीवी सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ मिला जो उनके करियर का टर्निंग पॉइंट था। इस सीरियल में उनका प्रज्ञा का किरदार घर-घर में फेमस हुआ।
आज भी फेमस हैं टीवी की प्रज्ञा
आज भी जब सृति झा का नाम आता है तो लोगों को प्रज्ञा याद आती है। इस किरदार ने लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है। सृति झा बड़े-बड़े बॉलीवुड कलाकारों से भी ज्यादा लोकप्रिय हैं और उनकी फीस खतरों के खिलाड़ी के बाद से हाई लेवल की रही है।
इस शो में नजर आ रही हैं सृति झा
सृति झा फिलहाल टीवी सीरियल ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ में नजर आ रही हैं। इस शो में उनका किरदार अमृता भवानी चिटनिस का है। इसके अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस के साथ अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।





