back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केआरके ने इशारों ही इशारों में भाईजान पर फिर साधा निशाना, गरमाया विवाद

सुरभि सिन्हा ‘बिग बॉस 3′ के कंटेस्टेंट रह चुके अभिनेता व प्रोड्यूसर कमाल राशिद खान उर्फ़ केआरके के लिए चर्चा में रहना कोई नई बात नहीं है। हाल ही में केआरके फिल्म अभिनेता सलमान खान और सिंगर मीका सिंह के साथ विवाद को लेकर सुर्खियों में थे। वहीं अब केआरके अपने लेटेस्ट ट्वीट्स की वजह से एक बार फिर चर्चा में आ गये हैं। दरअसल केआरके ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए बॉलीवुड के कुछ सितारों से फिल्म इंडस्ट्री को बचाने की अपील की है।केआरके ने अपने ट्वीट में अभिनेता अभिषेक बच्चन, ऋतिक रोशन, आयुष्मान खुराना, वरुण धवन और जॉन अब्राहम से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को बचाने की अपील करते हुए लिखा-”मैं सच में फिल्मों का रिव्यू करना बंद करना चाहता हूं। मैं उस दिन फिल्मों का रिव्यू करना बंद कर दूंगा, जिस दिन मैं एक निर्माता या निर्देशक के रूप में अपनी फिल्म लॉन्च करूंगा। इसलिए मैं रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, ऋतिक रोशन, कार्तिक आर्यन, आयुष्मान खुराना, वरुण धवन और जॉन अब्राहम से मेरी और पूरे बॉलीवुड की मदद करने का अनुरोध करता हूं।’ इसके बाद केआरके ने एक और ट्वीट कर लिखा-”बॉलीवुड वालों को एक और जरूरी बात समझनी चाहिए! वह मुझे कोर्ट या धमकियों से अपनी फिल्मों का रिव्यू करने से नहीं रोक सकते। वह मुझे केवल अनुरोध करके और दुनिया में #दनंबरवन क्रिटिक #दब्रांडकेआरके को स्वीकार करके मुझे रोक सकते हैं।’ इसके बाद केआरके ने अपने अगले ट्वीट में लिखा-"अगर आप में से कोई मेरी फिल्म को मेरे रिव्यूज से पूरे बॉलीवुड को बचाने के लिए नहीं कर सकता है तो यह साफ है कि आप बॉलीवुड से प्यार नहीं करते हैं। फिर आप चाहते हो कि मैं रिव्यू दे रहा हूं और आप मजे लेते रहो।" केआरके अपने इन ट्वीट्स की वजह से एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। उनके यह ट्वीट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

पैपराजी पर फिर गुस्सा हुईं जया बच्चन, करण जौहर का रिएक्शन हुआ वायरल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई में आयोजित एक हॉनर अवॉर्ड नाइट के दौरान दिग्गज अदाकारा जया बच्चन एक बार फिर अपने स्पष्ट और बेबाक स्वभाव...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵