Koffee With Karan 8: जीनत अमान के साथ डेट करना चाहता था ये शख्स, एक्ट्रेस ने अहम किया खुलासा

जीनत अमान ने काॅफी विद करण के ताजा एपिसोड में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि डेट करने के लिए शख्स के लिए बोला था जिसका उन्होंने नाम नहीं बताया।
Koffee With Karan 8
Koffee With Karan 8Social Media

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | करण जौहर के शो काॅफी विद करण का ये सीज़न काफी इंटरेस्टिंग है। हर एपिसोड में आने वाले सेलेब्स के लाइफ से जुड़ी कोई न कोई नई बात सामने आ रही है। कोई अपना रिश्ता कुबूल रहा है तो कोई अपने डर साझा कर रहा है। शो के अगले एपिसोड में वेटरन एक्ट्रेसेस नीतू कपूर और जीनत अमान आने वाली हैं। शो में नीतू कपूर पर्सनल लाइफ को लेकर कई सीक्रेट बताने जा रही हैं। शो का प्रोमो सामने आ चुका है जिसमें जीनत अमान ने बताया है कि फैमिली के एक शख्स ने उनको डेट के लिए बोला था।

इस शो का प्रोमो वायरल है। जिसमें नीतू कपूर और जीनत अमान एक साथ नजर आ रही हैं। दोनों फिल्मों में एक साथ काम कर चुकी हैं।

कपूर फैमिली ने डेट के लिए पूछा

प्रोमो में ज़ीनत अमान बता रही हैं कि कपूर परिवार के एक शख्स ने उन्हें अलग-अलग तरीके से डेट के लिए पूछा था। टेनिस बॉल में नोट लिखकर भी डेट के लिए पूछा था। हालांकि, प्रोमो में इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि डेट पर पूछा किसने था।

बता दें कि इस सीज़न में नीतू कपूर से पहले उनकी भतीजी करीना कपूर खान और उनकी बहू आलिया भट्ट आ चुके हैं। दोनों अपने परिवार और बच्चों को लेकर खूब सारी बातें शेयर की थीं। आलिया ने बताया था कि उन्हें कपूर खानदान की बहू जैसे रहना अच्छा लगता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in