नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 के तहत पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला का समापन हो गया है। सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार प्रद्रर्शन करते हुए 2-2 से सीरीज को ड्रॉ करावाया। आखिरी मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते एक ए रोमांचक मुकाबले में जीतकर कमाल कर दिया है। टूर्नामेंट मे बाद टीम के खिलाड़ी फिलहाल, इंग्लैंड में है।
इस सीरीज के खत्म होने बाद टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल इंग्लैंड में अपने परिवार के साथ व्यस्त समय बीता रहे है। सीरीज से फ्री होकर वह अपने करीबी दोस्त और परिवार के साथ अच्छा और कुछ प्यारें पलों को बीतने में व्यस्त है। क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर इसकी कुछ तस्वीरें भी शेयर की है। जिसमें उनकी प्यारी बच्ची इवारा उनकी उंगलियों को पकड़े हुए और राहुल अपने साला अहान शेट्टी के साथ एक बॉन्डिंग सेशन शामिल हुए नजर आ रहे है।
बेटी इवारा की दिखाई एक झलक
केएल राहुल ने मंगलवार को अपने चाहने वाले और प्रशंसकों को अपनी पर्सनल लाइफ की कुछ झलक दिखाई। उन्होने अपने इंस्टाग्राम पर दिल को छू लेने वाली तस्वीर शेयर की। तस्वीरों में वह इंग्लैंड में अपने परिवार के साथ नजर आए। जिसमें उनकी बेटी के साथ बिताए पल और इंग्लैंड में सैर के कुछ तस्वीर शामिल है। हालाँकि, उन्होंने अपनी पत्नी अथिया शेट्टी की कोई तस्वीर पोस्ट नहीं की।
अहान शेट्टी के साथ रेस्टोरेंट में बिताया समय
एक तस्वीर में केएल राहुल अपने साले अहान शेट्टी के साथ एक रेस्टोरेंट में समय गुजराते हुए दिखाई दे रहे हे। राहुल ने हल्के गुलाबी रंग की टी-शर्ट और सूरजमुखी के डिज़ाइन वाली काली टोपी पहनी है और अपने हाथों में रखा मेनू को देख रहे हैं। वही, इस फोटो में काले रंग के आउटफिट और मूंछों वाले अहान, राहुल के हाथ में पकड़े हुए उसी मेनू को देखते हुए नजर आ रहे हे।
इस पोस्ट का सबसे ख़ास पल उनकी छोटी बेटी की एक तस्वीर थी जिसमें वह उनका हाथ पकड़े हुए हैं। तस्वीर में वह पल कैद है जहाँ उनकी बेटी अपने नन्हे हाथ से केएल राहुल की उंगली को धीरे से थामे हुए है। तस्वीरें शेयर करते हुए, केएल ने कैप्शन में लिखा, “फैम (सूरज और बुरी नज़र वाला इमोजी)।”
ससुर सुनील शेट्टी भेजा प्यार
केएल राहुल के द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर के बाद उनके फैंस और दोस्त ने खूब प्यार लुटाया है। इस तस्वीर के साथ ही केएल राहुल की जमकर तारीफ हो रही है। वही, उनके ससुर सुनील शेट्टी ने भी इस फोटो पर रिएक्शन दिया है। उन्होने दिल और बुरी नज़र वाले इमोजी के ज़रिए प्यार भेजा, और रणवीर सिंह ने भी कमेंट सेक्शन में कई दिल वाले इमोजी शेयर किए।
सोशल मीडिया पर खूब बरसे रहे प्यार
वही, इस तस्वीर के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ओर उनकी बेटी को खूब प्यार दिया जा रहा है। तारीफ करते हुए एक यूजर्स ने लिखा- “ओह, ये नन्हे हाथ, हमें एक अच्छा पल दे रहे हैं,” दूसरी ने लिखा, “एवारा की क्यूटनेस।” एक अन्य ने कमेंट में लिखा, “दो महीने की मेहनत से यह खूबसूरत पल आया है। यह वाकई काबिले तारीफ है।” एक और अन्य ने लिखा, “बेबी इवारा के लिए दिल से।”
बता दें कि, भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने 24 मार्च, 2025 को अपनी पहली बार माता-पिता बने थे, उन्होने एक बेटी का स्वागत किया। उनकी बीटिया का नाम इवारा रखा। उस दौरान अप्रैल में केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने पोस्ट शेयर लिखा था, “हमारी बच्ची, हमारा सब कुछ। इवारा ~ ईश्वर का उपहार”। तस्वीर में केएल राहुल नन्ही इवारा को गोद में लिए हुए थे, जबकि अथिया उसे प्यार से देख रही थीं।





