back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कीर्ति कुल्हारी ने लिया पति साहिल सहगल से अलग होने का फैसला, शेयर किया पोस्ट

पिंक, इंदु सरकार, ब्लैकमेल, मिशन मंगल, उरी द सर्जिकल स्ट्राइक आदि फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुकी अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी ने सोशल मीडिया पर एक चौकाने वाला पोस्ट शेयर किया है। दरअसल अपने इस पोस्ट के जरिये कीर्ति ने अपने पति साहिल सहगल से अलग होने का ऐलान किया है। अपने इस पोस्ट में कीर्ति ने लिखा-‘इस नोट के ज़रिए मैं सभी को ये जानकारी देना चाहती हूं कि मैंने और मेरे पति साहिल ने अलग होने का फैसला कर लिया है। हमने कागजों में नहीं, बल्कि ज़िंदगी में अलग होने फैसला लिया है। किसी के साथ होने के फैसले से ज्यादा मुश्किल होता है किसी से अलग होने का फैसला लेना। क्योंकि जब दो लोग साथ आते हैं तो उसे सब एंजॉय करते हैं, प्यार करते हैं और उसकी परवाह करते हैं। और किसी के साथ न रहने का फैसला उन लोगों को दर्द देता है, उनका दिल दुखाता है। ये बिल्कुल भी आसान नहीं है, लेकिन जो भी है इसे बदला नहीं जा सकता। वो सभी लोग जो मेरी परवाह करते हैं उन्हें बता दूं कि मैं ठीक जगह पर हूं, ठीक स्थिति में हूं। अब इसके बाद मैं किसी भी तरह की कोई टिप्पणी नहीं करूंगी। न इसके बाद, न इसके ऊपर। कीर्ति कुल्हारी!’ कीर्ति के इस पोस्ट ने हर किसी को चौका कर रख दिया है। कृति और साहिल की मुलाकात एक विज्ञापन शूट के दौरान हुई थी। दोनों ने कुछ समय तक एक -दूसरे को डेट करने के बाद 2016 में शादी की थी और अब शादी के पांच साल बाद दोनों ने एक -दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है। हालांकि दोनों के अलग होने की वजह अब तक सामने नहीं आई है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक सरकार का फैसला! रमजान में उर्दू स्कूलों का समय बदलेगा, आदेश किया जारी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक सरकार ने रमजान के महीने के दौरान राज्य के उर्दू माध्यम स्कूलों के समय में बदलाव करने...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...