नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वह हमेशा के लिए एक होने वाले हैं। इस अवसर पर कई अंतराष्ट्रीय हस्तियों को न्योता दिया गया है। इसमें रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन और ख्लो कार्दशिय भी शादी में शामिल होने वाली हैं। इनका भारत में पहुंचते ही खास तरीके से स्वागत किया गया। इस दौरान किम ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए वीडियो में किम कार्दशियन का स्टाइल शानदार लग रहा था। वह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के पहले मुंबई के कोलाबा में ताज महल पैलेस में चेक इन करने को लेकर आगे बढ़ती जा रही है। रियलिटी टीवी स्टार ने बालों को बांधकर रखा हुआ है।
किम को किया गया स्पाॅट
वीडियो में किम की बहन को ख्लो कार्दशियन को देखा गया था। वह किम के पीछे जाते हुए दिख रही हैं। वह सफेद टाॅप और नीली जींस में खूबसूरत लग रही हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपना रिएक्शन भी दिया है। किम कार्दशियन को भारत में देखकर कई यूजर्स ने अपने रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि “अंबानी की शादी सेलेब मोमेंट”।
किम कार्दशियन पहुंची एयरपोर्ट
इसके पहले 11 जुलाई के समय किम कार्दशियन और ख्लो कार्दशियन को मुंबई के कलिना एयरपोर्ट में देखा गया। जानकारी के अनुसार किम अनंत अंबानी और मर्चेंट की शादी को लेकर डिजाइनर तरुण तहिलियानी का लहंगा चुनने वाली हैं।
इस दौरान ही ग्लोबल ग्लोबल स्टार प्रियंगका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस मुंबई पहुंच गए हैं। उनके साथ ही सैमसंग के सीईओ हान जोंग-ही के अलावा यूनाइटेड किंगडम के पूर्व प्रधानमंत्री भी इस इवेंट में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। इसके साथ ही कैलम डाउन, सिंगर रेमो डेस्पासिटो और माइक टाइसन भी शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच गए हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





