back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा बने मम्मी-पापा, कपल ने शेयर किया पोस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। एक्‍ट्रेस मां बन गई है। हालांकि, कपल की और से इस बारे में ऑफिशियल पोस्ट भी शेयर कर दिया गया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा माता-पिता बन गए है। बॉलीवुड के प्‍यारे कपल में से एक ने हाल ही में एक्ट्रेस को फैमिली के साथ हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया था। लेकिन अब रिपोर्ट सामने आई है कि कियारा आडवाणी ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। एक्‍ट्रेस मां बन गई है।

अभिनेत्री कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने पहले बच्चे, एक बच्ची का स्वागत किया है। बता दे कि, दोनों ने फरवरी 2025 में फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की थी और 2023 में राजस्थान में शादी के बंधन में बंधने वाला ये कपल अब बॉलीवुड के पेरेंट क्लब में शामिल हो गया है। अब कपल ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी देते हुए पोस्ट शेयर किया है। 

View this post on Instagram

फरवरी में शेयर की थी प्रेग्नेंसी की न्यूज

यह खुशखबरी ‘शेरशाह’ स्टार्स द्वारा फरवरी 2025 में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की पोस्‍ट शेयर कर फैंस को जानकारी साझा की थी। इसके कुछ महीने बाद कपल के लिए ये खुशखबरी आई है। कपल अब मम्‍मी-पापा बन गए है। कियारा और सिद्धार्थ ने फरवरी में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में कियारा और सिद्धार्थ छोटे-छोटे मोजे पकड़े हुए दिखाई दिए। फोटो शेयर करते हुए कियारा ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, “हमारे जीवन का सबसे बड़ा तोहफा। जल्द आ रहा है।”

शेरशाह से शुरू हुई सिद्धार्थ-कियारा की लव स्टोरी

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने सबसे पहले ‘शेरशाह’ में अपनी रोमांटिक केमेस्ट्री से फैंस का दिल जीता था। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैप्टन विक्रम बत्रा और कियारा ने उनकी गर्लफ्रेंड डिंपल चीमा का किरदार निभाया था।

शाही अंदाज में की शादी 

इस बीच, दोनों की लव स्टोरी भी इसी फिल्म के साथ शुरू हुई। बीच में खबरें आईं कि कपल का ब्रेकअप हो गया है, लेकिन 2023 में दोनों ने शाही अंदाज में शादी करके अपने फैंस को हैरान कर दिया। इसके बाद से ही दोनों कपल के तौर पर फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं।

कियारा-सिद्धार्थ के वर्क फ्रंट पर बात करें तो कियारा आडवाणी ‘वॉर 2’ (‘War 2’) के जरिए बड़े पर्दे पर धमाके के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर जैसे सुपरस्टार नजर आएंगे। ये हाई ऑक्टेन एक्शन ड्रामा इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

वहीं, प्रेग्नेंसी के चलते कियारा ने कई अन्य प्रोजेक्ट्स को कैंसिल कर दिया था। सिद्धार्थ मल्होत्रा की बात करें तो अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म ‘परम सुंदरी’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जो एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है और इसमें उनके साथ जाह्नवी कपूर नजर आएंगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म Do Deewane Seher Mein, सामने आया सोशल मीडिया का रिव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रोमांस और रियल इमोशंस के साथ रिलीज हुई दो दीवाने सहर में आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर इस मॉर्डन...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...