नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने बिजनेसमैन एंटनी थाटिल से शादी कर ली है। कपल ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लिए हैं। कपल की यह शादी गोवा में ट्रेडिशनल तरीके से हुई है। शादीशुदा कपल की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। एक्ट्रेस कीर्ति ने वेडिंग तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन भी दिया है, जो उनके और पति के नाम से जुड़कर बनता है।
कौन हैं एंटनी थाटिल
एंटनी थाटिल के बारे में अगर जान तो वह एक बिजनेसमैन हैं। एंटनी थाटिल दुबई और कोच्चि, केरल जैसी जगहों पर काम करते हैं। इसके अलावा एंटनी अपने होमटाउन में ही कई रिसॉर्ट के मालिक भी हैं। एंटनी थाटिल पत्नी कीर्ति के होमटाउन में भी अपना बिजनेस चलते हैं। इतना ही नहीं वह सोशल मीडिया से काफी दूर रहना पसंद करते हैं।
वेडिंग की पहली तस्वीर आई सामने
एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और एंटनी थाटिल लंबे समय से एक दूसरे के साथ है और अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। पिछले महीने ही कपल ने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था। कीर्ति सुरेश ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर शेयर की है इसमें कपल बेहद खुश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया फैंस भी कपल को शादी की बधाइयां दे रहे हैं।
वेडिंग कार्ड हुआ था वायरस
दिसंबर महीने की शुरुआत में ही कीर्ति और एंटनी का वेडिंग कार्ड इनविटेशन खूब वायरल हुआ था। कपल का वेडिंग कार्ड भी काफी बेहतर था जिसमें माता-पिता का नाम भी लिखा था। कीर्ति सुरेश ने अपनी शादी के मौके पर पारंपरिक मदीसर साड़ी पहनी हुई थी। वहीं, एंटनी थाटिल साउथ इंडियन ट्रेडिशनल आउटफिट में स्मार्ट लग रहे थे।
कीर्ति सुरेश का वर्क फ्रंट
साउथ इंडस्ट्री में कीर्ति सुरेश ने कई भाषाओं में फिल्में की है जिनमें तेलुगू, मलयालम, तमिल शामिल है। वहीं, कीर्ति सुरेश वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ से हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। यह एटली की फिल्म ‘थेरी’ की रिमेक फिल्म है। इस फिल्म में कीर्ति सुरेश समंथा रुथ की भूमिका में नजर आने वाली हैं।




