back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

KBC 17 Promo: सुम्बुल तौकीर ने लगाई बिगड़ैलों की क्लास, अमिताभ बच्चन बोले- ‘जहां अक्ल है वहां अकड़ है’

KBC 17 का नए प्रोमो के साथ प्रीमियर डेट का ऐलान किया गया है। जहां टीवी एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर खान और साथ ही शो के होस्ट और मेगा-स्टार अमिताभ बच्चन अपनी जानदार अपीयरेंस के साथ देखेंगे।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । कौन बनेगा करोड़पति के 17वें सीजन की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट कर दिया गया है। अब इस क्विज गेम शो (Quiz game shows) के प्रीमियर की डेट भी सामने आ गई है। नए प्रोमो के साथ प्रीमियर डेट का ऐलान किया गया है। जहां टीवी एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर खान और साथ ही शो के होस्ट और मेगा-स्टार अमिताभ बच्चन अपनी जानदार अपीयरेंस के साथ देखेंगे। शो शुरू होने से पहले ही इस प्रोमो से फैंस के दिलों में अपनी जगह बना ली है। 

View this post on Instagram

सुम्बुल ने सिखाया सबक

इस प्रोमो में सुम्बुल कुछ बिगड़ैल लोगों की अपनी तगड़ी जानकारी से जरिए क्लास लगाती दिख रही हैं। वो होटल की मैनेजर हैं लेकिन ग्राहक के बदतमीजी करने पर उन्हें शांति से फटकार लगाते हुए उन्‍हें बताती है कि, एक होटल में किस और कैसे व्‍यवहार किया जाता है। 

सुम्बुल की अमिताभ बच्‍चन ने की तारीफ 

इस बीच, इस शो के मेगा-होस्‍ट अमिताभ बच्चन भी उसी रेस्टोरेंट में बैठे हैं, सब सुनते हैं। और तारीफ करते हुए कहते हैं- जहां अक्ल है वहां अकड़ है। इसलिए आज भी ज्ञान का दम सबसे बड़ा है। इसी प्रोमो के साथ बताया गया है कि KBC 17 का टीवी पर प्रसारण 11 अगस्त से शुरू होगा। हर बार की तरह ये शो सोनी लिव के ऐप पर भी देखा जा सकता है। 

श्वेता-अभिषेक ने की तारीफ

शो का यह प्रोमो फैंस के साथ अमिताभ के दोनों बच्चें- अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन को भी खूब पसंद आ रहा है। श्वेता ने प्रोमो के कमेंट सेक्शन में कमेंट कर ‘बेहतरीन, बहुत अच्छा’ लिखा, तो वहीं, अभिषेक ने अपनी इंस्टा पोस्ट में शेयर कर लिखा कि- दि बॉस! वो वापस आ गए।

शो का 17वां सीजन जल्‍द हो शुरु 

इस शो को अमिताभ बच्‍चन होस्‍ट करेंगे और यह शो मनोरंजन के क्षेत्र में पिछले 25 सालों से लोगों के साथ जुड़ा है, और अब इसका 17वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। KBC का 16वां सीजन भी इसी साल फरवरी में खत्म हुआ था, और अब नया सीजन लोगों को एंटरटेन करेगा। 

KBC 17 की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है। और कुछ समय पहले ही यह कहा जा रहा था कि, शो में सलमान खान अमिताभ बच्चन की जगह ले सकते हैं, लेकिन अब बिग बी ने अपने ब्लॉग पर ये बताया है कि वही इस सीजन के होस्ट होंगे। उन्होंने शो के प्रोमो भी शूट किए हैं, जिसमें वो रजिस्ट्रेशन के सवाल भी पूछ रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Border 2 Box Office Day 8: कमाई में आई गिरावट, फिर भी सनी देओल की फिल्म ने पार किए 233 करोड़

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत के बाद अब रफ्तार थोड़ी धीमी कर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...