नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Kaun Banega Carorepati16 में Amitabh Bachchan अपनी लाइफ से जुड़े एक से बढ़कर एक किस्से कंटेस्टेंट्स के साथ साझा करते हैं। हाल ही में एक एपिसोड में Big B ने पॉप सिंगर माइकल जैक्सन के साथ अचानक हुई मुलाकात के बारे में बताया है। बिग बी ने बताया कि एक बार माइकल जैक्सन उनके कमरे तक आ गए थे।
बिग बी की माइकल जैक्सन से अचानक मुलाकात
Kaun Banega Crorepati में अमिताभ बच्चन ने डॉक्टर अभय और डॉक्टर रानी बैंग के साथ भी अपने जीवन का एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। एक्टर ने उस समय को याद किया जब वह New York में थे और माइकल जैक्सन ने उनके होटल रूम के बाहर अचानक दस्तक दी थी।
अमिताभ बच्चन ने माइकल जैक्सन को किया याद
बिग बी अपने कंटेस्टेंट से खुलकर बात करते हैं। अभिनेता के कंटेस्टेंट भी एक्टर से दिल खोलकर सवाल पूछते हैं। इस दौरान कंटेस्टेंट पद्मश्री से सम्मानति डॉक्टर रानी बैंग ने पूछा, क्या आपको दिवंगत माइकल जैक्सन पसंद थे? इसके बाद Amitabh Bachchan ने माइकल जैक्सन के साथ अपनी मुलाकात के बारे में बताया। एक्टर ने कहा की इतना फेमस होने के बावजूद भी माइकल जैक्सन काफी सिंपल थे।
जैक्सन को देख हैरान रह गए थे अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने माइकल जैक्सन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा शेयर करते हुए बताया, ‘मैं न्यूयॉर्क में था तभी माइकल जैक्सन ने मेरे दरवाजे पर दस्तक दी थी। जब मैंने दरवाजा खोला तो बाहर Michael Jackson को खड़ा देख हैरान रह गया। मैं लगभग बेहोश हो गया था, लेकिन मैंने अपना संयम बनाए रखा। माइकल जैक्सन ने मुझसे पूछा कि क्या यह मेरा कमरा है? लेकिन जब मैंने बताया कि नहीं, तब उन्हें एहसास हो गया कि वह गलती से मेरे कमरे में आ गए थे।





