नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली में सत्यराज ने कटप्पा का किरदार निभाया और खूब सुर्खियां बटोरी। अब एक्टर कई दिनों से इस बात के करण चर्चा में है की वो प्रधानमंत्री मोदी की बायोपिक में उनका रोल निभाएंगे। अब इस खबर पर एक्टर ने अपने किरदार से पर्दा उठाते हुए कई सारी बातें कई है।
एक्टर ने खबर को बताया अफवाह
इंटरव्यू में सत्यराज ने इस फिल्म और किरदार को लेके बात करते हुए इस खबर को अफवाह करार दिया है। एक्टर ने कहा कि वो खुद इस तरह की खबरों सुनकर हैरान हैं। जब मैंने खुद सुना की मैं प्रधानमंत्री मोदी की बायोपिकमें उनका किरदार निभा रहा हु तो ये मेरे लिए भी उतना की हैरान कर देने वाली खबर थी जितना मेरे फैंस के लिए।क्योंकि मुझे अभी तक इस फिल्म के लिए किसी ने अप्रोच नहीं किया है। और बिना अप्रोज के बिना कोई बात के ये खबर ऐसे सामने आ गई और सोशल मीडिया पर इतनी बढ़ गई जबकि ऐसी कोई बात नहीं है।
सोशल मीडिया पर कसा तंज
सोशल मीडिया पर इस प्रकार की अफवाहें फैलाने पर एक्टर ने कहा-कहीं कोई न्यूज़ पेपर तो कहीं सोशल मीडिया पर बिना सर और पैर के इतनी बड़ी खबर कैसे फैलाने लगते है लोग। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पूरा अफवाहों का घर बन चूका है।इसकी बातों में हमे ध्यान नहीं दी चाहिए जितना हो इससे बचना चाहिए।
23 मई को रिलीज होगी सत्यराज की फिल्म
सत्यराज ने कई बार अपने इंटरव्यू में कहा हैं कि वो ऐसी कोई फिल्म का हिस्सा नहीं बनेगे जो पॉलिटिकल के ऊपर हो। इसी कारण से लोगों को इस बात की हैरानी हो रही थी की एक्टर ये फिल्म कैसे कर रहे है। हालांकि एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘वेपन’ 23 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।इस फिल्म में एक्टर एक सुपर ह्यूमन का रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ राजीव मेनन और वसंत रवि भी नजर आएंगे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





