नई दिल्ली, हिन्दुस्थान डेस्क। कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति ने सोशल मीडिया पर ‘मेरी क्रिसमस’ के एक नए पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट घोषित की है। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए दर्शक उत्साहित हैं, क्योंकि कैटरीना और विजय पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे। फैंस काफी समय से इस फिल्म की घोषणा का इंतजार कर रहे थे।
Merry Christmas Snapinsta_app_361171763_826395735864985_3597717700255655713_n_1080.jpg
विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ ने दो पोस्टर लॉन्च किया है
यह फिल्म पहले 2022 में रिलीज होने वाली थी। अब यह फिल्म 15 दिसंबर, 2023 को रिलीज होने जा रही है। विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ ने दो पोस्टर लॉन्च किए, एक हिंदी में और दूसरा तमिल में। दोनों ही पोस्टर में कैटरीना और विजय नजर आ रहे हैं और इस पोस्टर ने सभी की उत्सुकता बढ़ा दी है।
Katrina Kaif Snapinsta_app_275409532_701846577487679_4571964185448530894_n_1080.jpg
“रात जितनी संगीन होगी, सुबह आती रंगी होगी”
नया पोस्टर दर्शकों को विंटेज वाइब्स दे रहा है। हिंदी पोस्टर पर नजर डालें तो पुरानी मुंबई की झलक मिलती है। पोस्टर में टैगलाइन है “रात जितनी संगीन होगी, सुबह आती रंगी होगी।” हिंदी भाषा की फिल्म में संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा कन्नन और टीनू आनंद भी हैं, जबकि तमिल भाषा की फिल्म में राधिका सरथकुमार, शनमुगराजा, केविन जय बाबू और राजेश विलियम्स हैं।
Katrina Kaif Snapinsta_app_294011875_746098459842445_2350166093395898661_n_1080.jpg
फिल्म में अश्विनी कालसेकर और राधिका आप्टे भी कैमियो में दिखाई देंगी
फिल्म में अश्विनी कालसेकर और राधिका आप्टे भी कैमियो में दिखाई देंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह साफ है कि फिल्म एक क्राइम थ्रिलर है और इसकी कहानी क्रिसमस ईव के इर्द-गिर्द घूमेगी। अंधाधुन, बदलापुर जैसी शानदार और हिट फिल्में देने वाले श्रीराम राघवन की इस फिल्म का भारतीय दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in





