back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

करिश्मा कपूर ने गर्ल गैंग के साथ सेलिब्रेट किया अपना 47वां जन्मदिन

मशहूर फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर आज 47 साल की हो गई है। इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए करिश्मा ने अपने जन्मदिन से पहले एक इवनिंग पार्टी रखी थी, जिसे उन्होंने अपनी गर्ल गैंग के साथ सेलिब्रेट किया। इस बर्थडे पार्टी में कपूर सिस्टर्स की बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा भी मौजूद थी। अमृता अरोड़ा ने इस बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की है। सोशल मीडिया पर करिश्मा कपूर को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। 25 जून, 1974 को जन्मी करिश्मा कपूर दिग्गज फिल्म अभिनेता रणधीर कपूर और बबीता की बेटी और करीना कपूर खान की बड़ी बहन हैं।करिश्मा कपूर और करीना कपूर बॉलीवुड की सबसे फेमस सिस्टर्स में से एक हैं। फ़िल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाली करिश्मा कपूर ने साल 1991 में आई फिल्म ‘प्रेम कैदी’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आई और अपने शानदार अभिनय की बदौलत बॉलीवुड में सफलता की उचाइयों को छुआ।उनकी प्रमुख फिल्मों में जिगर, अनाड़ी, राजा बाबू, खुद्दार, अंदाज, अंदाज अपना अपना, कुली नंबर वन, हीरो नंबर वन, साजन चले ससुराल, जीत, राजा हिंदुस्तानी, जुड़वा, दुल्हन हम ले जाएंगे, दिल तो पागल है, बीवी नंबर वन, हसीना मान जाएगी, हम साथ-साथ हैं, फिजा, जुबैदा, डेंजरस इश्क आदि शामिल हैं। इसके अलावा वह छोटे पर्दे के कई रियलिटी शो में जज की भूमिका में नजर आई हैं, जिसमें नच बलिये, आजा माही वे, हंस बलिये आदि शामिल हैं। इसके अलावा करिश्मा कपूर ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज ‘मेंटलहुड’ में भी नजर आई है।करिश्मा कपूर की निजी जिंदगी की बात करे तो करिश्मा ने साल 2003 में उद्योगपति संजय कपूर से शादी की थी, लेकिन यह शादी लम्बे समय तक नहीं चल सकी। आपसी विवाद के कारण करिश्मा और संजय ने तलाक ले लिया। करिश्मा कपूर और संजय कपूर के दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान हैं। करिश्मा कपूर का निजी जीवन बहुत उतार चढ़ाव भरा रहा, लेकिन बॉलीवुड में उन्होंने अपनी शानदार अभिनय की बदौलत सफलता की बुलंदियों को छुआ और दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम

Advertisementspot_img

Also Read:

Jackie Shroff : चॉल से निकलकर बॉलीवुड के बने सुपरस्‍टार, जानें एक्शन हीरो ‘जैकी श्रॉफ’ की संघर्षभरी कहानी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । 'जग्गू दादा' के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने हिंदी सिनेमा जगत में एक अलग पहचान...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...