back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर करीना कपूर खान ने दिखाई दूसरे बेटे की पहली झलक

आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अभिनेत्री करीना कपूर खान ने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। महिला दिवस के मौके पर करीना ने फैंस को अपने दूसरे बेटे की झलक दिखाई है। दरअसल, 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड व्हाइट सेल्फी शेयर की है, जिसमें वह अपने दूसरे बच्चे के साथ दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में करीना के दूसरे बच्चे का चेहरा नजर नहीं आ रहा है और वो अपनी माँ करीना के कंधे पर सिर रखकर सो रहा है। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा करने के साथ ही करीना ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनायें भी दी हैं। करीना ने लिखा-‘ऐसा कोई काम नहीं जो महिलाएं नहीं कर सकती हैं, सभी महिलाओं को विमेंस डे की शुभकामनाएं।’ करीना की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस इसपर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। करीना की इस तस्वीर पर उनकी उनकी ननद सबा अली खान ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-‘लव यू।’ अभिनेत्री करीना कपूर ने 21 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दूसरे बेटे को जन्म दिया था। हालांकि, अब तक करीना के छोटे बेटे का नाम सामने नहीं आया है। फैंस बेबी बॉय का नाम जानने और उसका चेहरा देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि करीना कपूर ने अक्टूबर, 2012 में अभिनेता सैफ अली खान से शादी की थी। साल 2016 में करीना और सैफ बेटे तैमूर के माता-पिता बने । करीना कपूर खान की वर्कफ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में मुख्य भूमिका में नजर आयेंगी। करीना ने इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल ही अक्टूबर में पूरी कर ली थी। फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ इस साल के अंत में रिलीज होगी। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम

Advertisementspot_img

Also Read:

रेड सी फिल्म फेस्टिवल में चमके सलमान खान, हॉलीवुड स्टार्स के साथ शेयर किया फ्रेम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने बुधवार को रेड सी फिल्म फेस्टिवल (Red Sea Film Festival) में आयोजित गोल्डन ग्लोब्स गाला डिनर...
spot_img

Latest Stories

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵