kareena-kapoor-khan-shares-a-cute-picture-of-her-son-taimur
kareena-kapoor-khan-shares-a-cute-picture-of-her-son-taimur

करीना कपूर खान ने शेयर की बेटे तैमूर की क्यूट तस्वीर

अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने बड़े बेटे तैमूर की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसके साथ ही करीना ने इस तस्वीर को एक मजेदार कैप्शन भी दिया है। दरअसल करीना द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में तैमूर योगा मैट पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को फैंस के साथ शेयर करते हुए करीना ने लिखा-'आपको कभी समझ नहीं आएगा कि योगा के बाद स्ट्रैचिंग हो रही है या नींद के बाद अंगड़ाई ली जा रही है।' इसके साथ ही करीना ने हैशटैग लॉकडाउन योगा लगाया है। सोशल मीडिया पर तैमूर की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तैमूर की इस तस्वीर पर फैंस के साथ-साथ मनोरंजन जगत की हस्तियां भी जमकर प्रतिक्रिया दे रही हैं । अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर खान के लाडले बेटे तैमूर बॉलीवुड के सबसे फेमस स्टारकिड में से एक हैं। वहीं अगर करीना कपूर की बात करें तो, अभिनेत्री करीना कपूर ने अक्टूबर, 2012 में अभिनेता सैफ अली खान से शादी की थी। साल 2016 में करीना और सैफ बेटे तैमूर के माता-पिता बने । इसके बाद अभिनेत्री ने इसी साल पिछले महीने ही 21 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दूसरे बेटे को जन्म दिया है। करीना इन दिनों अपने दोनों बच्चों को अपना भरपूर समय दे रही हैं। वर्कफ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में मुख्य भूमिका में नजर आयेंगी। करीना ने इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल ही अक्टूबर में पूरी कर ली थी। फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' इस साल के अंत में रिलीज होगी। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in