back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Khatron Ke Khiladi 14: शो के विनर बने करणवीर मेहरा, बोले- नाम सुनते ही बेहोश होने वाला था

करणवीर मेहरा ने 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 14' की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। करणवीर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अभी भी यकीन नहीं हो रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। टीवी का सबसे पॉपुलर गेम शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ के विजेता करणवीर मेहरा बन चुके हैं। उन्होंने गश्मीर महजानी और कृष्णा श्रॉफ को पछाड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। करणवीर को जीत के बाद एक चमचमाती कार और विनिंग अमाउंट दिया गया है। Karanveer Mehra ने इस पल को लोगों के साथ शेयर किया है और बताया है कि उन्हें अभी भी अपनी जीत पर यकीन नहीं हो रहा है। 

करणवीर ने जाहिर की खुशी

‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ को जीतने के बाद करणवीर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी खुशी जाहिर की है। एक्टर ने कहा, ‘अभी भी यकीन नहीं हुआ है कि मैं जीत गया हूं। जितना ज्यादा मैं इंटरव्यू दे रहा हूं उतना ही मुझे खुशी हो रही है। एक उम्मीद थी कि मैं ट्रॉफी ले सकता हूं। और ऐसा हर कोई सोच रहा था। मुझे कोई अंदाजा नहीं था कि आसपास क्या हो रहा था। जैसे ही Rohit Shetty सर ने मेरा नाम अनाउंस किया मैं बेहोश होने वाला था।’ 

खास है खतरों के खिलाड़ी की ट्रॉफी 

करणवीर मेहरा ने अपने करियर को लेकर भी बातचीत की है उन्होंने बताया कि किस तरह से यह ट्रॉफी उनके काम में बेहतर साबित होती है। एक्टर ने कहा, मुझे जल्द ही पता चल जाएगा कि ये ट्रॉफी मेरे लिए कैसे चीजें बदलने वाली है। ऑप्शन्स बहुत हो गए हैं, मुझे जो काम मिल रहा है, उसमें से सेलेक्ट करना मुश्किल हो गया है।’ 

बन सकते हैं बिग बॉस का हिस्सा 

करणवीर मेहरा अब खतरों के ‘खतरों खिलाड़ी सीजन 14’ को जीतने के बाद बिग बॉस के घर में नजर आ सकते हैं। बता दें कि, सलमान खान के रियलिटी शो ‘Big Boss 18’ में करणवीर नजर आ सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। Khatron Ke Khiladi 14 को लेकर करणवीर ने यह भी कहा कि असिम रियाज उनके लिए बेहतर कंपीटीटर थे, लेकिन उन्होंने लड़ाई झगड़ा करके खेल बिगाड़ दिया था।

कौन हैं करणवीर मेहरा 

करणवीर मेहरा दिल्ली के रहने वाले हैं जिन्होंने मसूरी में बोर्डिंग स्कूल से अपनी पढ़ाई-लिखाई पुरी की है। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में ‘रीमिक्स’ शो से की थी। इसके अलावा वह वह साथ निभाना साथिया, शन्नो की शादी, विरोध, परी हूं मैं, बहनें, सूर्या, अमृत मंथन, पवित्र रिश्ता और पुकार जैसे फेमस टीवी सीरियल्स में नजर आए। करणवीर मेहरा ने साल 2018 में वेब सीरीज ‘इट्स नॉट देट सिंपल’ में भी काम किया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने पिछले दो दशक में एक से बढ़कर एक एंटरटेनिंग फिल्में दी हैं। उनकी फिल्मों में...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...