नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के निर्देशक और निर्माता करण जौहर हर किसी को अपने काम से प्रभावित करते हैं इसके अलावा उन्होंने इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में भी दी है जो लंबे समय तक याद की जाती है। करण जौहर मल्टी टास्किंग है जिसके बलबूते पर होने बॉलीवुड में अपने दमदार पहचान बनाई है यह डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, टीवी होस्ट, स्क्रीनराइटर भी है। करण जौहर को लेकर बहुत लोग ऐसा समझते हैं कि उन्होंने डीडीएलजे से अपने करियर की शुरुआत की थी, जबकि ऐसा नहीं है करण ने दूरदर्शन चैनल के एक सीरियल ‘इंद्रधनुष’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।
पहली बार इंद्रधनुष में किया अभिनय
साल 1989 में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले सीरियल इंद्रधनुष से करण जौहर ने इंडस्ट्री की तरफ अपना पहला कदम रखा था। इस सीरियल में करण जौहर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कास्ट किए गए थे, उसे समय करण की उम्र 14 से 15 साल की थी। सीरियल इंद्रधनुष की बात करें तो यह टाइम ट्रैवल पर बेस्ड कहानी पर आधारित थी जिसमें करण श्रीकांत का किरदार निभा रहे थे। छोटे पर्दे से बड़ी उड़ान भरने में करण जौहर के साथ एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर और डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर भी थे।
ऑन एयर कब आया शो
करण जौहर ने अपने पहले डब्लू की कहानी रितेश देशमुख और साजिद खान के टॉक शो ‘यारों की बारात में’ अपने करियर की शुरुआत को लेकर काफी खुलासे किए हैं। उन्होंने अपने सीरियल इंद्रधनुष के बारे में यह भी बताया कि, जब वह कॉलेज के दिनों में दूसरे साल में थे तब इस सीरियल को ऑन एयर किया गया था। कई लोग यह जानते हैं की करण ने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’ फिल्म से डब्लू किया जबकि ऐसा नहीं है उन्होंने इस फिल्म में शाहरुख खान के दोस्त का कैमियो रोल अदा किया है। एक्टिंग की दुनिया में उनका इतना सफल रहा जिसके बाद वह डायरेक्शन और प्रोडक्शन की तरफ निकल गए।
डायरेक्शन और प्रोडक्शन की तरफ निकले करण जौहर
दूरदर्शन पर प्रसारित किया जा रहे इंद्रधनुष सीरियल में करण जौहर अपनी एक्टिंग का जादू दिखा रहे थे। यह सीरियल साइंस टाइम ट्रेवल पर आधारित थी जो साइंस फिक्शंस से जुड़ी थी। करण जौहर ने सीरियल के बाद गिनी-चुनी फिल्मों में ही साइड रोल एक्टर का किरदार निभाया इसके बाद वह डायरेक्शन और प्रोडक्शन में लग गए।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





