नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा ने आज ईद के मौके पर मुबारकबाद देते हुए एक पोस्ट करके सभी को हैरान कर दिया है। जिसमें वह मुस्लिम दूल्हे के गेटअप में अपनी बेगम के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक मुस्लिम लड़की से शादी की है। लेकिन ये रियल नहीं बल्कि रील लाइफ में है, पूरे दस साल बाद एक बार फिर उनके फिल्म किस किसको प्यार करूं का सीक्वल आ रहा है। आइए जानते है डिटेल में
टीवी से बड़े पर्दे पर कमबैक करने कपिल शर्मा तैयार है
आज यानी 31 मार्च को भारत समेत पूरे देशों में ईद मनाई जा रही है, इस बीच कपिल शर्मा ने भी अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होनें किस किसको प्यार करूं 2 का पहला लुक रिवील कर दिया है। जल्द ही टीवी से बड़े पर्दे पर कमबैक करने कपिल शर्मा तैयार है।
दूल्हा बने कपिल शर्मा
कॉमेडियन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी आगामी फिल्म किस किसको प्यार करूं के पार्ट 2 का पहला पोस्टर जारी कर फैंस को सरप्राइज दिया है, जिसमें सहरा पहने हुए दूल्हा बने कपिल के चेहरे की हवाइयां उड़ी हुई दिख रही है। उनके बगल में उनकी बेगम जो ब्लू लहंगा, सहरा और घूंघट ओढ़ी खड़ी है, इस पोस्ट को शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने कैप्शन में लिखा, “ईद मुबारक।”
[EMBED]
फैंस हुए एक्साइटेड
इसी के साथ ही फैंस हुए एक्साइटेड, एक यूजर ने पूछा, इसका सेकंड पार्ट कब आ रहा है? एक ने उन्हें छेड़ते हुए कहा कि पांच शादी भी चलेगी। अब आएगा मजा।” बता दे कि, 2015 में आई किस किसको प्यार करूं में कपिल शर्मा ने चार शादियां की थीं। अब ये उसी का सीक्वल है।
सेट से लीक हुआ था वीडियो
गौरतलब है कि, इससे पहले भी भोपाल में फिल्म की शूटिंग कर रहे अभिनेता का एक वीडियो लीक हुआ था, जिसमें एक अलग ही लुक में नजर आए थे। वो वायरल वीडियो किस किसको प्यार करूं 2 के सेट का ही था। जिसमें कपिल सरदार बने हुए दिखाई दे रहे थे। इसी के साथ ही एक जगह पर वह विंटेज कार भी चलाते स्पॉट हुए थे। एक रिर्पोट के मुताबिक, इस फिल्म सीक्वल में उनके साथ पारुल गुलाटी, आश्रम फेम त्रिधा चौधरी और बिग बॉस फेम एक्ट्रेस आएशा के साथ-साथ मंजोत सिंह, सुशांत सिंह और कॉमेडियन जैमी लीवर भी नजर आने वाले है। अभी इस फिल्म के रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है।




