back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए साथ आए कपिल, भूमि

मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। स्टार कॉमेडियन कपिल शर्मा और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर कर्नाटक में लोगों को ऑक्सीजन की आपूर्ति करने के लिए आगे आए हैं। वे इस नेक पहल को श्री श्री रवि शंकर के मिशन जिंदगी के जरिए अंजाम देंगे। इस पहल के तहत जरूरतमंदों की मदद करने के लिए होसकोटे, देवनहल्ली, नेलमंगला 1 और नेलमंगला 2 में कोविड अस्पतालों के बाहर ऑक्सीजन बसों की तैनाती की जाएगी। भूमि कहती हैं, हमारा देश फिलहाल घातक वायरस की दूसरी लहर का सामना कर रहा है, जो यहां के गांवों-कस्बों में भी घुस चुका है। छोटे-छोटे शहरों और गांवों से कई मामले सामने आ रहे हैं, जहां चिकित्सकीय सुविधाएं सीमित हैं और इस वक्त मरीजों तक ऑक्सीजन पहुंचाना जरुरी है। इसी पर कपिल कहते हैं, एक इंसान होने के नाते हमें इस वक्त एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। मैं भी अपनी तरफ से यथासंभव कर रहा हूं। गुरुदेव और भारतीय जैन संगठन जो असाधारण काम कर रहे हैं, उससे जुड़ना मेरे लिए सम्मान की बात है। कोविड रिलीफ के लिए शानदार काम कर रहीं भूमि के साथ मोबाइल ऑक्सीजन बसों की हमारी यह पहल कर्नाटक में लोगों को सहायता पहुंचाने के साथ शुरू हुई है और आगे योजना और भी जगहों में इसका प्रसार करने का है। –आईएएनएस एएसएन/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर CM सिद्धारमैया की दो टूक, बोले- ‘हाईकमान जो कहेगा वही मानूंगा’

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵