back to top
16.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कन्नड़ फिल्म मैन ऑफ द मैच को न्यूयॉर्क इंडिपेंडेंट फिल्म फेस्टिवल में किया गया आमंत्रित

बेंगलुरु, 14 मई (आईएएनएस)। कन्नड़ सिनेमा के लिए एक और स्वीकृति में, फिल्म मैन ऑफ द मैच को प्रतिष्ठित न्यूयॉर्क इंडिपेंडेंट फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया है। फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक डी. सत्यप्रकाश ने किया है। यह फिल्म दिवंगत कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार द्वारा लॉन्च किए गए पीआरके बैनर के तहत बनाई गई है। फिल्म को अमेजन प्राइम पर रिलीज कर दिया गया है और इसे काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं। फिल्म महोत्सव का आयोजन 5 अगस्त से 14 अगस्त के बीच किया जा रहा है। कोविड महामारी के बाद यह पहली बार है जब महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। फेस्टिवल का आयोजन क्वींस न्यूयॉर्क में स्थित रीगल यूए मिडवे थिएटर में किया जाएगा। चयन के दौरान फिल्म देखने वाले फिल्म समीक्षक लॉरेंस व्हाइटनर ने अपने सोशल मीडिया पर सराहना की है। निर्देशक सत्यप्रकाश की पिछली फिल्मों रामा रामा रे और ओन्डल्ला एराडल्ला को भी आलोचनात्मक सराहना मिली। नटराज एस भट और धर्मन्ना कदुर, अथर्व प्रकाश, मयूरी नटराज प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इसमें वासुकी वैभव ने संगीत तैयार किया और एक भूमिका भी निभाई है। –आईएएनएस एसकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...