back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kunal Kamra विवाद पर बोलीं Kangana Ranaut – कॉमेडी के नाम पर किसी का अपमान करना सही नहीं

कॉमेडियन कुणाल कामरा विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस विवाद में बॉलीवुड एक्‍ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर की गई टिप्‍पणी के बाद विवाद बढ़ गया है। अब इस विवाद पर भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस कंगना रनौत भी कूद गई है। उन्‍होंने मंगलवार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी का अपमान करना और उसे बदनाम करना सही नहीं है। भाजपा सांसद ने जोर देकर कहा कि कॉमेडी के नाम पर लोगों, हमारी संस्कृति, धार्मिक ग्रंथों, माताओं और बहनों को गाली देना अस्वीकार्य है। उन्होंने सवाल किया कि महज शोहरत के लिए ये लोग कॉमेडी के नाम पर किसी के काम की अवहेलना कैसे करते हैं। कंगना ने एकनाथ शिंदे की तारीफ करते हुए कहा कि कभी रिक्शा चलाने वाले नेता अपने दम पर इस मुकाम पर पहुंचे हैं।

कंगना ने क्या कहा ?

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तारीफ करते हुए कंगना ने मजाक उड़ाने वाले लोगों की साख पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “कौन हैं ये लोग और उनकी साख क्या है?” कंगना ने आगे कहा, “आप कोई भी हो सकते हैं, लेकिन किसी का अपमान और बदनामी करना…एक ऐसा व्यक्ति जिसके लिए उसका सम्मान ही सब कुछ है, और आप उसका अपमान और अवहेलना करते हैं…ये लोग कौन हैं?” उन्होंने आगे कहा कि ये वो लोग हैं जो अपनी जिंदगी में कुछ नहीं कर पाए। कंगना ने यह भी सलाह दी कि अगर उनमें इतनी क्षमता है तो वे साहित्य लिख सकते हैं।

सिर्फ 2 मिनट की प्रसिद्धि के लिए करते हैं ऐसी हरकतें

कंगना ने इस बात पर जोर दिया कि हमें सोचना चाहिए कि समाज किस दिशा में जा रहा है, जब कोई व्यक्ति सिर्फ 2 मिनट की प्रसिद्धि के लिए इस तरह की हरकतें कर रहा है। उन्होंने ‘इन्फ्लुएंसर’ की बढ़ती संस्कृति और प्रसिद्धि की उनकी भूख पर भी निशाना साधा।

हैबिटेट कॉमेडी क्लब मामले में भी की टिप्‍पणी

उन्होंने हैबिटेट कॉमेडी क्लब पर बुलडोजर कार्रवाई पर भी टिप्पणी की। कंगना ने कहा कि वह इसकी तुलना अपनी स्थिति से नहीं करेंगी क्योंकि यह अवैध रूप से किया गया था। कंगना ने कहा, “यह कानूनी रूप से किया गया है, लेकिन मेरे साथ जो किया गया (उनके बंगले को ध्वस्त करना) वह अवैध रूप से किया गया।”

कुणाल कामरा ने माफी मांगने से किया इनकार

बता दें कि कॉमेडियन कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर अपनी टिप्पणी के बाद उठे विवाद पर प्रतिक्रिया दी। कामरा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक बयान जारी किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट को ‘मेरा बयान’ शीर्षक से साझा किया और कहा कि वह अपने कृत्य के लिए ‘माफ़ी’ नहीं मांगेंगे। शिवसेना नेताओं की ओर से उन्हें मिल रही आलोचनाओं पर कामरा ने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल उनकी बातों को नियंत्रित नहीं कर सकता। उन्होंने एक कॉमेडियन की टिप्पणी को लेकर स्थल पर हमला करने को मूर्खतापूर्ण बताया।

Advertisementspot_img

Also Read:

Kangana Ranaut ने इस प्रकार दर्शकों पर चलाया अपना जादू, ये रही सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) भारतीय सिनेमा की सबसे प्रभावशाली एक्ट्रेस हैं। उनका जन्म 23 मार्च 1987 को हिमाचल प्रदेश के...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵