back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कंगना रनौत ने की सिमी ग्रेवाल की तारीफ तो करण जौहर पर साधा निशाना

सुरभि सिन्हा अपने शानदार अभिनय के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों के कारण चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर दिग्गज फिल्म अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल की तारीफ की है, तो वहीं उन्होंने फिल्ममेकर करण जौहर पर जमकर निशाना साधा है। दरअसल हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्वीट कर लिखा-”मैं अभी सिमी ग्रेवाल को देख रहा हूं। मुझे नहीं लगता कि कोई भी इंटरव्यू लेने वाला उनके जैसी विरासत को कायम रख सकता है। आजकल के शो में ईमानदारी नहीं होती।’ वहीं अब यूजर के इस ट्वीट पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने यूजर के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा-‘हां, सिमी ग्रेवाल ने एक सेलिब्रिटी के वास्तविक रूप को पेश किया है, विषय का एक पूरा स्केच। जया मां के साथ उनके शो ने मुझे मेरे किरदार के लिए रिसर्च में काफी मदद की। यह चीज जो पापा बने फिरते हैं, उन लोगों के इंटरव्यू में नहीं हो सकता जो एक दूसरे की बुराई, बुली, गॉसिप और फ्रस्टेटिड सेक्स के बारे में होता है।’ कंगना इस ट्वीट पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है जब कंगना करण जौहर पर निशाना साध रही है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से वह करण जौहर पर कई बार निशाना साध चुकी हैं और नेपोटिज्म के मुद्दे पर उन्हें घेर भी चुकी हैं। कंगना रनौत अपने बिंदास और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है और हर मुद्दे पर वह अपनी बात बेबाकी से रखती है। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

Gippy Grewal: गाड़ियों धोने से सुपरस्टार बनने तक, संघर्ष की कहानी जिसने बनाया पंजाबी इंडस्ट्री का बड़ा नाम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पंजाबी फिल्मों और संगीत जगत के सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल की जिंदगी संघर्ष और मेहनत की मिसाल है। आज जहां उनका नाम...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...