back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kamal Hassan Birthday: भारतीय सिनेमा के कोहिनूर हैं कमल हासन, फिल्मों में अजमा चुके हैं नई टेक्नोलॉजी

बॉलीवुड एक्टर कमल हासन भारतीय सिनेमा के कोहिनूर कहे जाते हैं। एक्टर ने हिंदी सिनेमा को ऊंचाइयों तक पहुंचने में अपना योगदान दिया है। एक्टर के जन्मदिन के मौके पर इस दिलचस्प किस्से के बारे में जानेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। कमल हासन का जन्म 7 नवंबर, 1954 को तमिलनाडु के रामनाथपुरम ज़िले के परमकुड़ी गांव में हुआ था। सिनेमा जगत में कमल हासन को उनकी खूबियों के लिए जाना जाता है। कमल हासन एक एक्टर ही नहीं बल्कि डायरेक्टर, सिंगर, राजनेता और बेहतरीन स्क्रीनराइटर भी हैं।

भारतीय सिनेमा में टेक्नोलॉजी

कमल हासन ने 5 साल की उम्र से ही भारतीय सिनेमा को कई टेक्नोलॉजी से रूबरू कराया है। कमल हासन हिंदी सिनेमा के अब तक के ऐसे एक्टर हैं जिनके पास प्रोस्थेटिक मेकअप जैसी चीज की नॉलेज थी और उन्होंने लोगों को इसके बारे में बताया। इसके अलावा और कई ऐसे अजूबे और टेक्नोलॉजी है जिनके बारे में कमल हासन ने जिक्र किया है। इस तरह से हिंदी और साउथ सिनेमा को बड़ी ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

कब की थी एक्टिंग करियर की शुरुआत

कमल हासन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1960 में तमिल फिल्म ‘Kalathur Kannamma’ से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। इस फिल्म में नन्हे कमल हासन का किरदार लोगों को इतना पसंद आया कि उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके बाद कमल हासन ने 1975 में फिल्म ‘कन्याकुमारी’ में लीड रोल प्ले किया। इस फिल्म को करने के बाद कमल हासन को उनके करियर का पहला फिल्म फेयर अवार्ड मिला।

पैन इंडिया स्टार हैं कमल हासन 

कमल हासन ने अपने करियर की फिल्मों से लोगों को प्रेरित किया और पैन इंडिया स्टार बन गए। साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा में एक्टर ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। कमल हासन एक ऐसे कलाकार है जिन्होंने सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपनी खूबियों से सिनेमा को पहचान दिलाई है।

कमल हासन ने फिल्मों में दी टेक्नोलॉजी की सौगात 

कमल हासन ने 1986 में आई फिल्म एक्शन-एडवेंचर ‘विक्रम’ में पहली बार गानों की क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल किया गया था। इसके अलावा फिल्म Thevar Magan की कहानी भी कमल हासन ने लिखी थी। तमिल सिनेमा की यह ऐसी फिल्म थी जिसमें स्क्रीन राइटर ने सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया था। साल 1995 में कमल हासन की फिल्म Kuruthipunal रिलीज हुई थी जिसमें डॉल्बी स्टीरियो एसआर टेकनॉलजी का इस्तेमाल किया गया था।

कमल हासन का वर्क फ्रंट 

कमल हसन को आखरी बार फिल्म ‘कल्कि AD’ में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी दर्शकों का भी अच्छा रिस्पांस मिला था। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, प्रभास, दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में थे। अब कमल हसन की अपकमिंग फिल्म ‘विक्रम 2’ आने वाली है। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म नहीं की गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...