कल्पना शुक्ला मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता में बनी पहली रनर अप, उपलब्धि हासिल करने वाली बनी पहली भारतीय महिला

कल्पना शुक्ला ने मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता में पहली रनर अप बनकर इतिहास रच दिया है, वे ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला है।
कल्पना शुक्ला ने हासिल की उपलब्धि
कल्पना शुक्ला ने हासिल की उपलब्धिweb

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| भारत में प्रतिभा की कमी नहीं है। जब महिलाओं की बात आती है तो वे हर फील्ड में देश का परचम लहराती नजर आती है। ऐसा ही कल्पना शुक्ला ने कर दिखाया है। जिनकी काबिलियत पर हर भारतीय गर्व महसूस कर रहा है। मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता में कल्पना शुक्ला ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि की वजह से हर किसी का दिल जीत लिया है। उन्होंने 46 साल के बाद प्रतिष्ठित बेस्ट नेशनल कास्ट्यूम अवाॅर्ड में पहली रनरअप बनकर इतिहास बना दिया है। ये कमाल करने वाली पहली भारतीय महिला हैं। जिसके चलते उनका दुनियाभर में खूब चर्चा हो रही है। अपनी शानदार उपलब्धि को हासिल करने के अलावा कल्पना ने 'सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय पोशाक' का प्रतिष्ठित खिताब भी हासिल किया है। प्रतिभाशाली डिजाइनर मेल्विन डोमिनिक नोरोन्हा की तरफ से तैयार किया है।

मिसेज यूनिवर्स शानदार अचिवमेंट

मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता में कल्पना शुक्ला की सच में ये शानदार अचिवमेंट है, जिसके चलते हर भारतीय का मान बढ़ गया है। ये करने वाली 46 साल में पहली महिला जिन्होंंने ये मुकाम हासिल किया है। उन्होंने प्रथम रनर अप बनकर और प्रतिष्ठित बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम अवार्ड प्राप्त कर हर किसी के लिए प्रतिभा की प्रस्तुति की है।

फिलीपींस में हासिल हुआ इवेंट

फिलीपींस की राजधानी मनेला में प्रतियोगिता को आयोजित किया गया था। विभिन्न देशों से100 महिलाओं ने हिस्सा लिया था। यह सुंदरता और प्रतिभा के रुप में एक प्रतिष्ठित आयोजन था, जिसमें दुनिया भर की महिलाओं ने अपना हुनर दिखाया।

Related Stories

No stories found.