नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी को लेकर रोजाना नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। इस बार भी कुछ ऐसी ही खबर सामने आ रही है, जिसमें कपल की संगीत सेरेमनी की एक फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में जस्टिन बीबर नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स पॉप सिंगर को जतिन तबलची और जतिन बीरबल कर रहे हैं।
जस्टिन बीबर का देसी परफॉर्मेंस
अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी में परफॉर्म करने के लिए जस्टिन बीबर 83 करोड़ रुपए की फीस ले रहे हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर पॉप सिंगर की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें उनके देसी परफॉर्मेंस की एक झलक है। इस तस्वीर को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स काफी एंजॉय कर रहे हैं।
1720241801730-2010063bcde377969fa1867d262e22721720184817486887_original.avif
देसी लुक में जस्टिन बीबर
अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की संगीत सेरेमनी में जस्टिन बीबर का लुक एकदम बदल गया है। पॉप सिंगर की वायरल होने वाली तस्वीर में वह देसी लुक में नजर आ रहे हैं। हॉलीवुड सिंगर का यह लुक सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।
जस्टिन बीबर की तस्वीर पर यूजर्स की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर जस्टिन बीबर की यह तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, पैसों का चक्कर बाबू भइया, पैसों का चक्कर। दूसरे यूज़र ने लिखा है, यह जस्टिन बीबर नहीं, जतिन तबलची है। तीसरे यूज़र ने लिखा है, सनातन धर्म में आपका स्वागत है। एक अन्य यूज़र ने लिखा है, अंबानी है तो मुमकिन है।





