नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट (Anant Ambani and Radhika Merchant) की शादी इस साल की सबसे बड़ी शादी होने वाली है। इस ग्रैंड वेडिंग की झलक देखने के लिए हर कोई बेताब है। कपल की शादी में चार चांद लगाने के लिए जस्टिन बीबर (Justin Biber) मुंबई पहुंच चुके हैं। बता दें, यह दूसरा ऐसा मौका होगा जब जस्टिन बीबर इंडिया आ रहे हैं और मुंबई में अपनी परफॉर्मेंस देने वाले हैं। जस्टिन बीबर अपने एक कंसर्ट के लिए करोड़ों रुपए की फीस लेते हैं और उनके कंसर्ट की एक टिकट लाखों रुपए की होती है। राधिका और अनंत अंबानी (Radhika and Anant Ambani) की शादी में परफॉर्म करने के लिए पॉप सिंगर जस्टिन बीबर (Justin Biber) 83 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं।
इंटरनेशनल स्टार्स भी होंगे मौजूद
अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की संगीत सेरेमनी 5 जुलाई को सेलिब्रेट की जाएगी। इस दौरान जस्टिन बीबर अपनी शानदार परफॉर्मेंस से फंक्शन में चार चांद लगाएंगे। जस्टिन बीबर के अलावा इस ग्रैंड वेडिंग में इंटरनेशनल स्टार्स एडेल, ड्रेक और लाना डेल रे से बातचीत चल रही है। हालांकि, अभी तक इसे लेकर कोई ऑफिशियल इनफॉर्मेशन अभी नहीं आई है।
पहले प्री-वेडिंग में बॉलीवुड सितारों ने दिखाया था जलवा
अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट के पहले प्री- वेडिंग फंक्शन में सितारों का मेला लगा था। इस दौरान रिहाना, दिलजीत दोसांझ, अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल और बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने फंक्शन में चार चांद लगाया था। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट का पहला वेडिंग फंक्शन जामनगर में सेलिब्रेट किया गया था। यह एक पहला ऐसा मौका था जब तीनों खान सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान ने स्टेज पर एक साथ परफॉर्मेंस दी थी।
मामेरू रस्म से शुरू हुआ फंक्शन
अंबानी परिवार आज अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी का पहला फंक्शन सेलिब्रेट कर रहे हैं। बता दें कि, मामेरू रस्म गुजराती ट्रेडीशन का हिस्सा है जिसमें मामा दुल्हन के लिए मिठाइयां और गिफ्ट लेकर आते हैं। इस फंक्शन में जान्हवी कपूर और कई कलाकार शामिल हुए हैं। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी 12 जुलाई को हो जाएगी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव





