नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आजकल ज्यादातर लोग ओटीटी पर वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं। एंटरटेनमेंट का फुल डोज अब सिनेमा घरों में ही नहीं बल्कि मोबाइल पर भी मौजूद है। मेकर्स हर महीने दर्शकों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर नए-नए कंटेंट लेकर आते हैं। आजकल फिल्मों की जगह लोग ओटीटी प्लेटफार्म की वेब सीरीज में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं। जुलाई के महीने में भी कई सारी वेब सीरीज रिलीज होने वाली है। दर्शकों की डिमांड को देखते हुए मेकर्स इस महीने जुलाई में कई सारी वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज करने वाले हैं।
मिर्ज़ापुर 3
वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के दो पार्ट को लोगों ने बेहद पसंद किया। वहीं अब सीरीज का तीसरा पार्ट ओटीटी पर जुलाई के महीने में आ रहा है। मिर्ज़ापुर के तीसरे सीजन में अली फजल और विजय वर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस सीरीज का पहला सीजन 2018 में रिलीज हुआ था इसकी सफलता के बाद दूसरा सीजन 2020 में रिलीज किया गया। अब मिर्ज़ापुर सीजन तीन 5 जुलाई को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
शोटाइम
इमरान हाशमी की वेब सीरीज ‘शोटाइम’ 12 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। इस सीरीज में इमरान हाशमी, मौनी रॉय, नसीरुद्दीन शाह, महिमा मकवाना, राजीव खंडेलवाल, श्रेया सरन और विजय राज नजर आएंगे। वेब सीरीज लवर्स को सितारों से सजी यह सीरीज भी बेहद पसंद आएगी।
त्रिभुवन मिश्रा
वेब सीरीज ‘त्रिभुवन मिश्रा’ एक ड्रामा सीरीज है जो एक साधारण व्यक्ति त्रिभुवन मिश्रा की कहानी है। यह खुद को हलवाइयों के एक खतरनाक गिरोह का निशाना पाता है। इस सीरीज में आपको हिंसा, मारधाड़ और खून-खराबा देखने को मिलेगा। यह सीरीज 18 जुलाई को नेट नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
पिल
वेब सीरीज ‘पिल’ में रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में होंगे। एक्टर डॉक्टर के किरदार में होंगे जो एक बड़े स्कैम से पर्दाफाश करेंगे। यह सीरीज दवा उद्योग की अंधेरी और भ्रष्ट दुनिया के खिलाफ बुराई पर अच्छाई की लड़ाई को पेश करती कहानी है। 12 जुलाई को इसका प्रीमियम जिओ सिनेमा पर होगा।
ब्लू टिक
वेब सीरीज ‘ब्लू टिक’ में पारुल गुलाटी और सिद्धार्थ निगम मुख्य भूमिका में होंगे। ब्लू टिक वेब सीरीज की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती है और वह फेमस हो जाता है। यह सीरीज 19 जुलाई को एपिक ऑन पर रिलीज हो जाएगी।
करण सक्सेना
वेब सीरीज ‘करण सक्सेना’ में गुरमीत चौधरी, इकबाल खान और हृता दुर्गुले मुख्य भूमिका में होंगे। इस सीरीज की कहानी एक रॉ एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है जो राजनीति साज़िश और विश्वासघात के बीच रहस्य को सामने लाता है। यह वेब सीरीज 8 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, रफ़्तार – रफ्तार:





