नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और मंझे हुए कलाकार अरशद वारसी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ ने सिनेमाघरों में एंट्री लेते ही जबरदस्त धमाका कर दिया है। कोर्टरूम ड्रामा और कॉमिक पंच का जोरदार मिश्रण लेकर आई इस फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 12.50 करोड़ रुपएं की तगड़ी कमाई कर डाली।जहां एक ओर हाल ही में रिलीज हुईं कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरीं, वहीं ‘जॉली एलएलबी 3’ ने अपनी शानदार ओपनिंग से साबित कर दिया कि ‘जॉली’ अभी भी जनता का फेवरेट बना हुआ है।
अक्षय-अरशद की जोड़ी बनी ‘हीरो’, कहानी ने मारा चौका
फिल्म के निर्देशक सुभाष कपूर ने तीसरी बार इस फ्रेंचाइजी को एक नया ट्विस्ट और ज़बरदस्त पंच दिए हैं।
अक्षय कुमार का चुटीला अंदाज और अरशद वारसी की कड़क कॉमिक टाइमिंग ने सिनेमाघरों में बैठे दर्शकों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया।
‘जॉली एलएलबी 3’ की कहानी जितनी दिलचस्प है, उतनी ही धारदार इसकी अदाकारी भी।
11 फिल्मों को दी मात, पहले दिन ही बना लिया रिकॉर्ड
सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 12.50 करोड़ रुपएं की ओपनिंग करते हुए इस साल की 11 चर्चित फिल्मों को पहले दिन की कमाई में पछाड़ दिया। इनमें शामिल हैं अजय देवगन, आमिर खान और अन्य बड़े सितारों की फिल्में, जो दर्शकों को थिएटर तक खींचने में नाकाम रहीं।
फिल्म का नाम पहले दिन की कमाई
सितारे ज़मीन पर ₹10.70 करोड़
केसरी चैप्टर 2 ₹7.84 करोड़
भूल चूक माफ ₹7.20 करोड़
सन ऑफ सरदार 2 ₹7.50 करोड़
मां ₹4.93 करोड़
मेट्रो इन दिनों ₹4.05 करोड़
द डिप्लोमेट ₹4.03 करोड़
धड़क 2 ₹3.65 करोड़
मालिक ₹3.50 करोड़
द बंगाल फाइल्स ₹1.50 करोड़
ग्राउंड जीरो ₹1.15 करोड़
वीकेंड पर उम्मीदें दोगुनी, अक्षय की वापसी से फैंस गदगद
फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों का मानना है कि ‘जॉली एलएलबी 3’ वीकेंड पर और भी ज्यादा कमाल दिखा सकती है, फिल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि अक्षय कुमार की ये वापसी उनके लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है।
जॉली का जादू सर चढ़कर बोला, क्या वीकेंड में पार होगा 50 करोड़ का आंकड़ा?
अब सबकी नजरें टिकी हैं शनिवार और रविवार की कमाई पर।
अगर यही रफ्तार जारी रही, तो ‘जॉली एलएलबी 3’ जल्द ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले सकती है।





