नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट जब रिलीज हुई तो काफी अच्छा कलेक्शन देखा गया था। वीकेंड पर भी फिल्म ने अपनी पकड़ बनाई हुई थी ऐसा लग रहा था की फिल्म ‘छावा’ का यह फिल्म रास्ता रोक देगी। लेकिन सोमवार को कलेक्शन में काफी गिरावट देखी गई। तो चलिए जानते हैं अब तक इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है और चौथे दिन का क्या हाल है।
अब तक फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
फिल्म ने पहले दिन 4.03 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। इसके बाद शनिवार को 4.68 करोड़ रुपये और रविवार को 4.74 करोड़ रुपये की कमाई हुई। शुरुआती तीन दिनों में कलेक्शन अच्छा कर रही थी लेकिन चौथे दिन फिल्म को बड़ा झटका लगा। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड के मुताबिक, फिल्म ने 1.50 करोड़ कमा लिए हैं। अब तक के कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 14.80 Cr का ही कलेक्शन किया हैं। रफ्तार तेज कर पाती हैं या नहीं।
फिल्म की कहानी
कलेक्शन को लेकर जॉन अब्राहम ने कहा हैं कि उन्हें फिल्म की कहानी से मतलब हैं न की फिल्म ने कितना कमाई की। फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ एक भारतीय डिप्लोमैट की कहानी है, जो पाकिस्तान से एक भारतीय लड़की को वापस लाने की कोशिश करता है। इस लड़की को शादी के लिए मजबूर किया जाता है और फिर वो धोखे का शिकार हो जाती है।
फिल्म का बजट और कास्ट
शिवम नायर ने फिल्म के निर्देशक हैं। बता दें कि ‘द डिप्लोमैट’ की लागत 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वहीं जॉन अब्राहम के अलावा सादिया खतीब, कुमुद मिश्रा और शारिब हाशमी जैसे कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।डैनियल बी जॉर्ज ने फिल्म के लिए मूल संगीत तैयार किया है, जबकि ध्वनि डिजाइन मोहनदास वीपी द्वारा किया गया है। फिल्म का मूल संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है और गीत मनोज मुंतशिर ने लिखा हैं।




