back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देख रहे हो विनोद! कैसे पंचायत 3 से सचिव जी का हो गया पत्ता साफ, मेकर्स ने निकाली वैकेंसी

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पंचायत का तीसरा पार्ट कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाला है। फैंस के लंबे इंतजार के बाद अब यह सीरीज 28 मई को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वेब सीरीज ‘पंचायत 3’ का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है, लेकिन इस पोस्ट में कुछ ऐसा नजर आया इसके बाद से लोगों की टेंशन बढ़ गई है। बता दें कि, मेकर्स ने सीरीज का ट्रेलर रिलीज करने के साथ ही रिलीज डेट को भी शेयर किया है। इतना ही नहीं पोस्ट में कुछ ऐसा है, जिस पर रिलीज डेट से ज्यादा ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इस तरह से मेकर्स ने फैंस के बीच में सस्पेंस से बढ़ा दिया है।

पोस्टर से गायब हुए सचिव जी

पोस्टर रिलीज होने के साथ ही मेकर्स की तरफ से यह भी ऐलान किया गया है कि शो का ट्रेलर 17 मई को आएगा। इस पोस्ट में साफ नजर आता है कि फुलेरा गांव के जाने-माने नागरिक को दो हिस्सों में बांटा गया है एक तरफ हाथ में गन लिए हुए एमएलए बनराकस उनकी पत्नी और विनोद नजर आ रहे है। वही पोस्ट की दूसरी तरफ प्रधान जी का परिवार विकास के लिए तैयार खड़े हैं। इस पोस्टर को देखने के बाद जहां एक तरफ गांव का मोर्चा दिख रहा है वहीं दूसरी तरफ सचिन जी नजर नहीं आ रहे। इस संबंध में यूजर्स भी पंचायत की सीरीज से अपने फेवरेट लीड किरदार सचिव जी के गायब होने पर सवाल कर रहे हैं।

सीरीज के लिए नए सचिव की वैकेंसी

वेब सीरीज पंचायत में सचिन का किरदार लोगों को काफी पसंद आया वही अब अचानक से इस किरदार का नजर ना आना लोगों की बड़ी टेंशन है। इसी बीच मेकर्स ने भी सस्पेंस का तड़का लगा दिया है जिसमें अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल से एक नई तस्वीर भी शेर की गई है जिसमें पंचायत सचिव के पोस्ट की भर्ती निकाली गई है। इस तस्वीर में यह लिखा है कि, ‘वैकेंसी फुलेरा ढूंढ रहा है नया सचिव। क्या आप बनोगे फुलेरा के अगले सचिव ? भेजिए अपना सीवी।

क्या सच में होगी नए सचिव की एंट्री

जिस तरह से नई पोस्टर में जितेंद्र कुमार गायब दिख रहे हैं उसे हिसाब से यह तो तय है कि सचिव की कुर्सी खाली है। इतना ही नहीं इस पोस्टर को देखने के बाद लोग अनुमान लगा रहे हैं कि यह भी हो सकता है कि पोस्टर में एक तरफ खड़े नजर आने वाले प्रधान परिवार और उनके साथी का मकसद यह भी हो सकता है कि सचिव की कुर्सी बचा ली जाए। अब इस पोस्टर की सच्चाई क्या है पूरी तरह से 28 मई को पता चलेगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ओटीटी धमाका: इस हफ्ते लें नई फिल्मों और वेब सीरीज का मजा, जानें कब और कहां देखें

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के लिए नई फिल्मों और शोज का धमाका होने वाला है। तेलुगु स्टार चिरंजीवी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...