नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का खुमार अभी उतरा नहीं है। शादी में मेहमानों को मिले तोहफों पर चर्चा गर्म है। अब कमाल आर खान ने दावा किया है कि अनंत अंबानी को राधिका मर्चेंट से मिलवाने वाले मीज़ान जाफरी को अंबानी परिवार ने 30 करोड़ का घर गिफ्ट में दिया है। अब मीज़ान के पिता जावेद जाफरी का इस पर रिएक्शन आया है।
केआरके ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
केआरके ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि वह मीजान ही थे जिन्होंने अनंत औऱ राधिका के बीच सेतु के दौर पर अहम भूमिका निभाई। इसकी वजह से वह अंबानी परिवार के काफी करीबी माने जाते हैं। केआरके ने लिखा है कि अभिनेता जावेद जाफरी के बेटे मुंबई के बांद्रा में संधू पैलेस में रहते हैं। मुकेश अंबानी ने उनको 30 करोड़ रुपये का अपार्टमेंट गिफ्ट किया। मीजान ने राधिका मर्चेंट को अनंत से मिलवाया। कुछ भी हो सकता है”।
जावेद जाफरी ने दिया जवाब
उनका ट्वीट वायरल होने के बाद जावेद जाफरी ने इस गलत सूचना को खंडित किया है। उन्होंने केआरकेके ट्वीट का जवाब देकर हंसते हुए कहा कि “कुछ भी”। कुछ दिनों पहले जाफरी परिवार काफी चर्चा में बना हुआ था जब उनके 7000 वर्ग फीट फैले आलीशन घर की पोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई।
जावेद के घर की फोटो सोशल मीडिया पर की शेयर
जावेद का घर बांद्रा में हैं, जहां वह अपनी पत्नी और बच्चों मीजान और अलाविया जाफरी के साथ रह रहे हैं। मीजान की बात की जाए तो एक्टर ने मलाल फिल्म के सात अपने करियर की शुरुआत की। फिल्म में उनके अभिनय को समीक्षकों से सराहना मिली। वो हंगामा 2 में नज़र आ चुके हैं और उनकी आखिरी फिल्म पर्ल वी पुरी और दिव्या खोसला के साथ ‘यारियां 2’ थी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





