back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जान्हवी कपूर ने बताया, एक बार पपराजी से कैसे बचीं

मुंबई, 7 सितंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर और उनकी सबसे अच्छी दोस्त नम्रता पुरोहित ने साझा किया कि कैसे वे एक बार पापराजी से बच गईं और कार का पीछा करने की स्थिति ने उन्हें फास्ट एंड फ्यूरियस पल की तरह महसूस कराया। जान्हवी की पपराजी से छिपने की कहानी साझा करते हुए, उनकी करीबी दोस्त नम्रता पुरोहित ने कहा, एक दिन किसी कारण से वह नहीं चाहती थी कि जिम में कोई उसकी फोटो क्लिक करे। इसलिए, उसने मुझसे कहा, नमो, तुम्हें मेरी मदद करनी होगी, मैं चाहती हूं कि वे मुझे देख नहीं सकें, मेरी कोई फोटो क्लिक न कर सकें। तब हमने उसे कार में बाहर भेज दिया। जब उसकी कार दूसरी तरफ चली गई तो पैप्स ने उसका पीछा किया। फिर वह मेरी कार में कूद गई और हम बाहर निकल गए और फिर पैप्स हमारे पीछे-पीछे चलने लगे। मुझे लगा, जैसे मैं फास्ट एंड फ्यूरियस फिल्म में हूं। जान्हवी ने कहा, उस दिन मुझे जिम नहीं, बल्कि घर जाना था। पैप्स सचमुच बाइक पर हमारा पीछा कर रहे थे और हम कार में घूम रही थीं। मैंने न जानें कितनी बार खुद को अपनी कार की डिक्की में छिपाया! मेरी कार में हमेशा एक कंबल होता है, जिससे मैं खुद को ढक लेती हूं। अभिनेत्री आगामी फूड शो स्टार वर्सेज फूड सीजन 2 में नजर आएंगी, जिसमें उन्होंने कोरियाई खाना पकाने में हाथ आजमाया है। यह शो 9 सितंबर को डिस्कवरी प्लस पर रिलीज होगा। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...