नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । 78वें कान फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के सितारों का मेला लगा हुआ है जहां सब एक से बढ़कर एक अपने आउटफिट और लुक को लेकर चर्चां में छाए हुए है इसी बीच कान 2025 में पहली बार डेब्यू कर रही एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने भी अपने लुक से अपनी माँ श्रीदेवी की याद दिलाते हुए सबका ध्यान खींचा है। आइए देखते है क्या खास है जान्हवी कपूर के कान फिल्म फेस्टिवल का लुक जिससे उनके सभी फैंस हुए कायल।
78वें कान फिल्म फेस्टिवल
78वें कान फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सेलेब्स का पहुंचना लगातार जारी है जिसमें जान्हवी अपनी फिल्म ‘होमबाउंड’ के लिए कान में पहुंचकर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है। उनके साथ फिल्म का पूरा कास्ट भी साथ नजर आया। एक ओर जहां सभी फैंस को जान्हवी के इस लुक को देखकर उनकी मां व वेटरेन अभिनेत्री श्रीदेवी की याद आई, तो वहीं दूसरी ओर लोग जान्हवी के लुक की तारीफ करते नही थक रहे हैं। बता दे, जान्हवी कपूर ने भी बाकी एक्ट्रेस की तरह ही कान में अपना शानदार डेब्यू किया है।
तरुण तहिलियानी के आउटफिट में खूबसूरत लगीं जान्हवी
जान्हवी के लिए कान डेब्यू काफी खास रहा, जिसमें उन्होनें फेंमस डिजाइनर तरुण तहिलियानी के कस्टमाइज आउटफिट में खुद को प्रेजेंट किया। गुलाबी रंग की खूबसूरत ड्रेस में जान्हवी काफी खूबसूरत लग रही थी। बनारस में खास तौर पर बुने गए टिशू से लंबी प्लीटेड स्कर्ट और कोर्सेट पहने जान्हवी बिलकुल डिफरेंट लग रही थी। जिसमें उनके इस आउटफिट को रिया कपूर ने स्टाइल किया था। स्लीक बन से जुड़ी एक दुपट्टे जैसी ड्रेप के साथ उन्हें और खूबसूरत बना दिया। सिग्नेचर टीटी ड्रेप ने जान्हवी कपूर के लुक में चार चांद लगा दिए।
श्रीदेवी को एक्ट्रेस ने किया याद
जान्हवी कपूर ने भी अपनी माँ सिने आइकन श्रीदेवी को याद करते हुए कहा, कान उनकी माँ की पसंदीदा छुट्टी मनाने की प्लेस हुआ करती थी। यह जगह मां की छुट्टियां बिताने की सबसे पसंदीदा जगह थी। हमने यहां लगातार 3-4 गर्मियां बिताईं। यह हमारे परिवार के लिए बहुत खास था। आज माँ के बिना फ्रेंच रिवेरा आना अजीब लगता है। वहीं जान्हवी का ये लुक देखकर कई फैंस ने कहा,जान्हवी बिल्कुल मां श्रीदेवी की तरह लग रही हैं। लेयर्ड पर्ल नेकलेस और मैचिंग डायमंड स्टड के साथ डेवी पिंक ब्लश और विंग्ड आईलाइनर में जान्हवी ने अपने लुक को कंप्लीट किया। जान्हवी के लुक को कस्टमाइज्ड आउटफिट के साथ तरुण तहिलियानी ने आधुनिकता और परंपरा को एक साथ दिखाने का प्रयास किया। जिसमें नीरज घेवान द्वारा निर्देशित फिल्म होमबाउंड के लिए कान में पहुंचीं जान्हवी के साथ कास्ट ईशान खट्टर और विशाल जेठवा भी नजर आए। जिसकी कई तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।




