नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कॉमेडियन और मिमिक्री आर्टिस्ट जेमी लीवर हाल ही में सोशल मीडिया से ब्रेक लेने के फैसले की वजह साफ कर दी हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने तान्या मित्तल की मिमिक्री की थी। इस वीडियो पर उन्हें ट्रोल किया गया और कहा जाने लगा कि यही वजह है कि जेमी सोशल मीडिया से दूरी बना रही हैं। हालांकि जेमी ने एक चर्चित मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि उनका तान्या मित्तल से कोई लेना-देना नहीं है और उनका ब्रेक पूरी तरह उनके खुद के लिए है।
उन्होंने सोशल मीडिया डिटॉक्स लेने का फैसला किया।
जेमी ने बताया कि 2025 उनका काफी बिजी साल रहा, जिसमें उन्होंने यूएस टूर किया, कई फिल्में की और अन्य प्रोजेक्ट्स में बिजी रहीं। इस दौरान उन्होंने महसूस किया कि उन्हें अपने परिवार के साथ समय बिताने की जरूरत है और यही वजह है कि उन्होंने सोशल मीडिया डिटॉक्स लेने का फैसला किया। ट्रोलिंग को लेकर जेमी ने कहा कि तान्या ने उनके वीडियो पर कोई रिएक्शन नहीं दिया और उनके बीच कोई कम्यूनिकेशन नहीं है।
मिमिक्री को मजाक या बॉडीशेमिंग समझना गलत है।
जेमी ने मिमिक्री के महत्व और इसे समझने की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, मैं पिछले 12 साल से मिमिक्री कर रही हूं। यह एक आर्ट है। जब आप किसी की मिमिक्री करते हैं तो उनका बॉडी लैंग्वेज, फेशियल एक्सप्रेशन और वॉइस टोन इस्तेमाल करना पड़ता है। अगर किसी को यह पसंद नहीं आता, तो उन्हें बस इसे मत देखो। मिमिक्री को मजाक या बॉडीशेमिंग समझना गलत है।
ब्रेक परिवार के लिए है, न कि किसी ट्रोलिंग के कारण।
भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए जेमी ने कहा कि फिलहाल वह सिर्फ परिवार के साथ समय बिताना चाहती हैं। उनके रिश्तेदार अलग-अलग शहरों से आए हैं और वह उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहती हैं। हालांकि उन्होंने संकेत दिया कि अगले साल वह सोशल मीडिया पर वापसी करेंगी और अपने फैंस को फिर से एंटरटेन करेंगी।
इस तरह जेमी लीवर ने साफ कर दिया कि उनका ब्रेक व्यक्तिगत जरूरतों और परिवार के लिए है, न कि किसी ट्रोलिंग के कारण।




