back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जैकलीन फर्नांडिस ने दिल्ली की कोर्ट से मांगी विदेश जाने की मंजूरी

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जब से उनके महाठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ रिश्ते का खुलासा हुआ है, तब से वह ईडी की रडार पर हैं। खबर है कि जैकलीन ने विदेश जाने के लिए दिल्ली की एक कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जैकलीन अबू धाबी में इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स में हिस्सा लेना चाहती हैं। उन्होंने पटियाला हाउस कोर्ट से यूएई, फ्रांस और नेपाल जाने की अनुमति मांगी है। कोर्ट इस मामले की सुनवाई 18 मई को करेगा। करोड़पति महाठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ कनेक्शन सामने आने के बाद ईडी ने जैकलीन से कई बार पूछताछ की और उनका बयान भी दर्ज किया। चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई करते हुए ईडी ने पिछले महीने जैकलीन के उन गिफ्ट्स और प्रॉपर्टीज को कुर्क किया, जिसे सुकेश ने दिए थे। इन सबकी कीमत 7 करोड़ रुपए बतायी जा रही है। इस साल फरवरी में, एजेंसी ने चंद्रशेखर की कथित सहयोगी पिंकी ईरानी के खिलाफ एक चार्जशीट दायर की थी। यहां से जैकलीन का नाम सामने आया था। आरोप लगाया गया है कि पिंकी ईरानी जैकलीन के लिए महंगे गिफ्ट्स चुनती थीं। जिसकी कीमत चंद्रशेखर द्वारा चुकायी जाती थी। इन गिफ्ट्स को वह जैकलीन के घर पर पहुंचाती थी। चंद्रशेखर ने कई मॉडल्स और बॉलीवुड एक्ट्रेसेस पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूरों को पहले मिलेगा सिलेंडर, 3 महीने की खपत से तय होगा अगला सिलेंडर, जानिए क्या है ये नई गैस पॉलिसी जो दिल्ली में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। नई पॉलिसी के तहत अब गैस का...
spot_img

Latest Stories

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵