नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। जैकी श्रॉफ का जन्म 1 फरवरी 1957 में मुंबई में हुआ था। जैकी श्रॉफ एक लंबे अरसे से हिंदी सिनेमा जगत में लोगों का मनोरंजन करते आ रहे हैं। एक्टर ने अलग-अलग भाषाओं में ढाई सौ से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। जैकी श्रॉफ का कैरियर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है उन्होंने पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ में बहुत कुछ झेला है।
इस फिल्म में करना चाहते लीड रोल
जैकी श्रॉफ मुंबई के तीन बत्ती इलाके में पले और बड़े हुए हैं। उन्होंने केवल 11वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। एक्टर ने शुरुआती दिनों में अलग-अलग फील्ड में काम भी किया है। साल 1982 में जैकी श्रॉफ ने स्वामी दादा में काम कर चुके हैं जिसमें देव आनंद मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में एक्टर लीड रोल प्ले करना चाहते थे लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं हो पाया।
देव आनंद की वजह से छोटा रोल करने को तैयार हुए थे जैकी श्रॉफ
जैकी श्रॉफ ने इस फिल्म से जुड़ा हुआ एक किस्सा भी शेयर किया था। उन्होंने बताया कि किस तरह से एक सीन के समय उनके ऊपर मधुमक्खियां छोड़ दी गई थी। जैकी श्रॉफ देव आनंद के बहुत बड़े फैन हैं। एक्टर ने देव आनंद की वजह से ही फिल्म में छोटा सा रोल निभाने के लिए हां कहा था।
जैकी श्रॉफ ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
मुंबई मिरर को साल 2011 में दिए हुए इंटरव्यू के दौरान जैकी श्रॉफ ने खुलासा किया था कि उनके और शक्ति कपूर के ऊपर मधुमक्खियां छोड़ दी गई थी।जैकी श्रॉफ ने कहा, ‘देव साहब ने मुझे कहा कि एक और रोल है मेरे लिए। भूमिका ये थी कि मुझे शक्ति कपूर के पीछे चुपचाप से खड़े रहना है। अब देव साहब को कोई इनकार कैसे कर सकता है, उनके कहने पर मैं किसी भी तरह की भूमिका निभा सकता था।’
दमदार थी फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म ‘स्वामी दादा’ की स्टार कास्ट काफी दमदार थी जिसमें देव आनंद के अलावा रति अग्निहोत्री, नसीरुद्दीन शाह और पद्मिनी कोल्हापुरे जैसे कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जैकी श्रॉफ सेकंड लीड करना चाहते थे लेकिन यह मौका मिथुन चक्रवर्ती को मिल गया था। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मिथुन चक्रवर्ती काफी समय से फिल्मों में थे।




