back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jackie Shroff : चॉल से निकलकर बॉलीवुड के बने सुपरस्‍टार, जानें एक्शन हीरो ‘जैकी श्रॉफ’ की संघर्षभरी कहानी

बॉलीवुड के 'जग्गू दादा' आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। जैकी श्रॉफ ने संघर्ष और मेहनत से छोटे चॉल से फिल्मी दुनिया तक का सफर तय किया। आइए उनके इस संघर्ष के बारे में जानते हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ‘जग्गू दादा’ के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने हिंदी सिनेमा जगत में एक अलग पहचान बनाई है। 1980 के दशक में उनके दमदार एक्शन ने उन्हें बॉलीवुड का पसंदीदा हीरो बना दिया। छोटे से चॉल वाले घर से निकलकर उन्होंने ऐसा सफर तय किया कि हर निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहता था। संघर्ष और मेहनत से भरी उनकी कहानी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी है। अभिनेता जैकी श्रॉफ आज, 1 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आइए जानते हैं उनके फिल्मी सफर के संघर्षों भरी कहानी के बारे में।

ऐसे मिला जग्गू दादा नाम

80 के दशक में जैकी श्रॉफ ने बॉलीवुड पर अपनी छाप छोड़ी। एक्शन हो या रोमांस, दोनों में ही दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया। लेकिन इस सफलता तक पहुँचने का रास्ता आसान नहीं था। मुंबई के चॉल में जन्मे जयकिशन काकुभाई श्रॉफ, जिन्हें हम आज जैकी श्रॉफ के नाम से जानते हैं, बचपन से ही गरीबी में पले-बढ़े। उनकी मददगार और दयालु प्रवृत्ति की वजह से चॉल के लोग उन्हें प्यार से ‘जग्गू दादा’ कहते थे। 11वीं के बाद पढ़ाई छोड़कर नौकरी की तलाश में निकल पड़े, और खाना बनाने का शौक होने के कारण ताज होटल भी गए, लेकिन वहां नौकरी नहीं मिल पाई। 

इस फिल्म ने बदली किस्मत 

जैकी श्रॉफ ने अपने करियर में लगभग 250 फिल्मों में काम किया, लेकिन उनका सफर बिल्कुल फिल्मी कहानी जैसा शुरू हुआ। नौकरी की तलाश में भटकते हुए, एक दिन बस स्टैंड पर खड़े जैकी की ऊंचाई देखकर किसी ने उनसे पूछा “क्या आप मॉडलिंग में रुचि रखते हैं?” जैकी ने मासूमियत से जवाब दिया “क्या इसके लिए पैसे मिलेंगे?” और बस यहीं से उनका फिल्मी सफर शुरू हो गया। साल 1973 में उन्होंने फिल्म हीरा पन्ना से बॉलीवुड में कदम रखा, जिसमें उनका नेगेटिव रोल था। इसके बाद स्वामी दादा जैसी फिल्में आईं, लेकिन असली पहचान उन्हें मिली सुभाष घई की फिल्म हीरो से। इस फिल्म ने जैकी श्रॉफ की किस्मत ही बदल दी और उन्हें इंडस्ट्री का एक स्थापित हीरो बना दिया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा।

सुपरस्टार बनने के बाद भी चॉल से जुड़े रहे जैकी श्रॉफ

फिल्म हीरो के बाद जैकी श्रॉफ की लोकप्रियता आसमान छूने लगी। हर निर्माता और निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में लेने को बेताब रहते, और उनके घर के बाहर लाइन लग जाती। कहा जाता है कि उस समय उनकी डिमांड इतनी थी कि अगर जैकी टॉयलेट में हों, तब भी निर्देशक उनके बाहर खड़े होकर इंतजार करते। लेकिन इतनी सफलता के बावजूद जैकी ने अपने पुराने जीवन और संघर्ष को नहीं भूला। गरीबी और कठिनाइयों से निकलकर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाई थी और इसकी कीमत उन्हें अच्छी तरह पता थी। यही कारण था कि हीरो हिट होने के बाद भी जैकी ने चॉल में रहना जारी रखा और सालों तक अपने पुराने घर को छोड़कर नहीं गए।

खास बात यह है कि जैकी श्रॉफ की कुछ फिल्में उनके चॉल में शूट हुईं जहां वे खुद बड़े हुए थे। 1987 में उन्होंने आयशा से लव मैरिज की और उनके दो बच्चे हैं टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में वे फिल्म हाउसफुल 5 में नजर आए थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...