back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Isha Koppikar Birthday: कभी पॉकेट मनी के लिए एक्ट्रेस ने शुरू की थीं मॉडलिंग, फिर ऐसे बनी ‘खल्लास गर्ल’

‘खल्लास’ गर्ल के नाम से मशहूर ईशा कोप्पिकर आज अपना जन्‍मदिन मना रही है। कभी यह एक्‍ट्रेस अपनी अदाओं से फिल्‍म इंडस्ट्री में छायी रही।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड की ग्लैमरस दुनिया में अपने डांस मूव्स और अंदाज से सबको दीवाना बनाने वाली ईशा कोप्पिकर आज भी फैंस के जहन में बसती हैं। 19 सितंबर 1976 को मुंबई के एक कोंकणी परिवार में जन्मीं ईशा कोप्पिकर ने शुरुआत की थी सिर्फ पॉकेट मनी के लिए मॉडलिंग करके, लेकिन धीरे-धीरे वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की ‘खल्लास गर्ल’ बन गईं। 

राम गोपाल वर्मा की फिल्म कंपनी में उनका आइकॉनिक आइटम नंबर ‘खल्लास’ इतना मशहूर हुआ कि वह इसी नाम से पहचानी जाने लगीं। उनकी अदाओं और लटकों-झटकों ने पर्दे पर जान फूंक दी थी। हालांकि अब ईशा कोप्पिकर को बड़े पर्दे पर कम ही देखा जाता है, लेकिन उनके स्टाइल और बोल्ड पर्सनालिटी के चर्चे आज भी इंडस्ट्री में होते हैं। इस बर्थडे स्पेशल में जानिए ईशा कोप्पिकर की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें और अब वह कहां और क्या कर रही हैं।

मॉडलिंग से शुरू हुआ सफर

ईशा कोप्पिकर ने अपनी स्कूली और कॉलेज की पढ़ाई मुंबई में पूरी की और यहीं से उनका रुझान मॉडलिंग की ओर बढ़ा। शुरुआत सिर्फ पॉकेट मनी कमाने के इरादे से हुई थी, लेकिन उन्होंने जैसे ही पहला फोटोशूट करवाया और विज्ञापन की दुनिया में कदम रखा, उन्हें कामयाबी का पहला स्वाद मिल गया। साल 1995 उनके लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ, जब उन्होंने मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और ‘मिस टैलेंट’ का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद ईशा कोप्पिकर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। जल्द ही उन्होंने तमिल फिल्म चंद्रलेखा से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया, जो उनके बॉलीवुड करियर की ओर पहला कदम साबित हुआ।

‘खल्लास’ गाने से मिली असली पहचान

ईशा कोप्पिकर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सपोर्टिंग एक्ट्रेस की और धीरे-धीरे उन्होंने बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाई। साल 1997 में फिल्म एक था दिल, एक थी धड़कन से उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा, लेकिन उन्हें असली पहचान राम गोपाल वर्मा की फिल्म कंपनी के सुपरहिट गाने ‘खल्लास’ से मिली। इसी एक गाने ने उन्हें इंडस्ट्री की ‘खल्लास गर्ल’ का टैग दिला दिया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन लीड रोल की बजाय सपोर्टिंग कैरेक्टर्स और स्पेशल सॉन्ग्स में ही उन्हें ज्यादा देखा गया। आखिरी बार ईशा कोप्पिकर 2011 में किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने कुछ साउथ इंडियन फिल्मों में काम किया, मगर धीरे-धीरे हिंदी सिनेमा से दूरी बना ली।

ईशा कोप्पिकर अब क्‍या कर रही है ?

भले ही ईशा कोप्पिकर ने 2011 के बाद बॉलीवुड से दूरी बना ली हो, लेकिन उनकी कमाई और लाइफस्टाइल में कोई कमी नहीं आई है। फिल्मों से हटने के बाद उन्होंने होटल और रेस्तरां बिजनेस में कदम रखा और आज देश-विदेश में उनके कई रेस्टोरेंट्स चल रहे हैं। ईशा ने अपने पति और जाने-माने बिजनेसमैन टिम्मी नारंग के साथ मिलकर यह रेस्तरां चेन शुरू की थी, जो अब उन्हें करोड़ों की कमाई दिला रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा कोप्पिकर की नेट वर्थ करीब 44 करोड़ रुपये है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...