नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क । भारतीय टीम के बहुत सारे खिलाड़ी बॉलीवुड हसीनाओं पर क्लीन बोल्ड हुए हैं। टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने बॉलीवुड की हसीनाओं के साथ सात फेरे लेकर शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार्स की प्रेम कहानी बड़ी अनोखी देखी जा सकती है । आइए हम यहां आपको बताते हैं , कि कौन – कौन से खिलाड़ी बॉलीवुड हसीनाओं को अपना दिल दे बैठे ।
virat anushka Virat_Kohli___Anushka_Sharma.jpg
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी किसी फिल्मी लव स्टोरी से कम नही है। विराट और अनुष्का एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे। 2017 में विराट और अनुष्का ने शादी करने का फैसला ले लिया,2017 में दोनों ने इटली में जाकर प्राइवेट वेडिंग कर ली । इन दोनों की शादी में कुछ ही मेहमान शामिल हो पाए थे । वर्तमान समय में इन दोनों की एक प्यारी सी बेटी है, जिसका नाम वमिका है।
social media WhatsApp_Image_2023_01_24_at_13_22_07__1_.jpeg
केएल राहुल और अथिया शेट्टी
हाल ही में केएल राहुल बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। अथिया शेट्टी हीरो, मोतीचूर-चकनाचूर और मुबारकां जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं । केएल राहुल और अथिया काफी समय से एक दूसरे के साथ रिलेश्नशिप में थे, अब जाकर इन दोनों ने शादी कर ली है।
hardik and natasha Hardik__and_Natasa.jpg
हार्दिक पंड्या और नताशा स्तांकोविक
हार्दिक पंड्या और नताशा स्तांकोविक 2020 में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए । नताशा स्तांकोविक सर्बियाई मूल की अभिनेत्री हैं, जिनके प्यार में टीम इंडिया के उप-कप्तान हार्दिक पंड्या अपना दिल दे बैठे । नताशा बिग बॉस जैसे रियलटी शो में आ चुकी हैं ।
yuvraj singh and hazel keech yuvraj_singh_and_hazel_keech.jpg
हेजल कीच और युवराज सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच की लव स्टोरी बेहद ही दिलचस्प है I 2016 में युवराज सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों एक दूसरे के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर आये दिन तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।





