नई दिल्ली रफ्तार डेस्क । फैशन और मनोरंजन की दुनिया का सबसे चर्चित शो इंडिया कॉउचर वीक (India Couture Week – ICW) 2025 में बॉलीवुड के दो सबसे फेमस ‘स्टार किड्स’ ने युवा नवाब इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) और राशा थडानी (Rasha Thadani) ने अपना शानदार डेब्यू किया। इब्राहिम ने अपने इस डेब्यू शो में शाही अंदाज़ से सबका ध्यान खींचा। यह कोई आम शुरुआत नहीं थी, बल्कि डिजाइनर जेजे वलाया (JJ Valaya) के लिए शोस्टॉपर (Showstopper) बनकर जोड़ी ने रैंप पर धमाल मचा दिया।
जेजे वलाया के लिए शोस्टॉपर बन अपनी उपस्थिति दर्ज कराए इब्राहिम अली खान और राशा थडानी ने इस शो में जमकर अपना जलवा बिखेरा, उसने अपने इस खास पहनावे ने पूरे फैशन जगत और फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह सिर्फ़ कपड़ों का प्रदर्शन नहीं था, बल्कि बॉलीवुड की नई पीढ़ी के एक नए अध्याय की शुरुआत थी। जिसकी चर्चा अब खास और तारीफों के फूल बांधे जा रहे है।
इस शो में यह जोड़ा एक खास और शाही अंदाज में एंट्री करता है। जहां रवीना टंडन की बेटी राशा एक रहस्यमयी राजकुमारी की तरह लग रही थीं, और इस बीच, युवा नवाब इब्राहिम ने दुनिया को दिखाया कि प्रिंस चार्मिंग का बॉलीवुड एडिशन भी इसी तरह दिखता है।
फैशन का सबसे बड़ा मंच
इंडिया कॉउचर वीक भारतीय फैशन और मनोरंजन का सबसे बड़ा मंच है। यह इस साल के कैलेंडर का एक सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण आयोजन है। इस शो में देश के बड़े-बड़े टॉप डिजाइनर अपनी आक्रषक और शिल्प कौशल का प्रदर्शन करते हैं, और जहां बॉलीवुड हस्तियां अक्सर इन डिज़ाइनों को चार चांद लगाने के लिए शोस्टॉपर बनती हैं।
इस शो में इस साल खास इसलिए भी बन गया है क्योंकि इसने दो ऐसे चेहरों को लॉन्च किया, जिन पर पहले से ही करोड़ों लोगों और फैंस की निगाहें टिकी हुई हैं इब्राहिम और राशा। यह इवेंट भारतीय फैशन, लक्जरी ब्रांड्स और सेलेब्रिटी स्टाइल के लिए एक बेंचमार्क सेट करता है। राशा और इब्राहिम की जोड़ी बेहद खूबसूरत थी और उनकी केमिस्ट्री ने इंडिया कॉउचर वीक 2025 में चार चाँद लगा दिए।
अपने डेब्यू शो को लेकर क्या बोली राशा थडानी
शो खत्म होने के बाद राशा थडानी ने मीडिया से बातचीत में इस कार्यक्रम का अद्भुत बताया। इस दौरान उन्होने कहा कि ” अब तक साल 2025 मेरे लिए खास बन रहा है। बचपन से लेकर अब तक मैंने अपनी माँ को जेजे वलाया के डिज़ाइनर कपड़े पहने देखा है। मेरे पास उनके आइकॉनिक प्रिंट्स हैं… और अब मैं यहाँ आकर और ICW में उनके डिज़ाइनर कपड़े पहनकर अपना पहला रैंप वॉक किया। इसके लिए उनका बहुत आभारी हूँ।”
रवीन ओर मेरे बहुत अच्छा रिश्ता- जेजे वलाया
वही, इस शो के तुरंत बाद जेजे वलाया ने कहा कि वह राशा को मंच पर देखकर बहुत उत्साहित थे, क्योंकि उनकी माँ रवीना के साथ उनका रिश्ता बहुत अच्छा है। उन्होंने कहा, “मैं उनकी माँ (रवीना) के साथ हमेशा से काम करता रहा हूँ। और पिछली पीढ़ी के साथ भी उतना ही अच्छा काम करने के बाद, दूसरी पीढ़ी के साथ काम करना मेरे लिए वाकई खास है।”
कौन है जेजे वलाया
जेजे वलाया भारतीय फैशन उद्योग के एक दिग्गज डिजाइनर हैं, जो अपनी शानदार और शाही डिज़ाइनों के लिए जाने जाते हैं। उनके कलेक्शन अक्सर भारतीय विरासत, इतिहास और कला को आधुनिकता के साथ जोड़ते हैं, जिसमें जटिल कढ़ाई, समृद्ध कपड़े और एक विशिष्ट भव्यता होती है।





