back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तेहरान 2 में एलनाज नोरौजी ने अपनी मातृभाषा फारसी में बोले डायलॉग्स

मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स की एक्ट्रेस एलनाज नोरोजी तेहरान के दूसरे सीजन के प्रीमियर को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। इस सीरीज में उन्हें अपनी मातृभाषा फारसी बोलने का मौका मिला है। एक्ट्रेस ने कहा, मैं एक ऐसी सीरीज का हिस्सा बनी हूं जो इतनी बड़ी और इतनी अच्छी है। मैं तेहरान के पहले सीजन का हिस्सा नहीं थी। लेकिन इसके दूसरे सीजन के लिए मेकर्स ने मुझे चुना। यह पहला प्रोजेक्ट है जहां मैं फारसी बोल रही हूं, जो मेरी मातृभाषा है। मुझे फारसी भाषा में डायलॉग्स बोलकर एक अलग ही खुशी महसूस हुई। तेहरान 2 एप्पल टीवी प्लस पर उपलब्ध है। यह एक इजरायली जासूस की कहानी है। वर्कफ्रंट की बात करें तो, एलनाज हॉलीवुड स्टार जेरार्ड बटलर के साथ एक्शन ड्रामा फिल्म कंधार में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ अली फजल भी लीड रोल में नजर आएंगे। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...