back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

2022 में 13 मार्च को होगा बाफ्टा पुरस्कार समारोह का आयोजन

ब्रिटिश फिल्म एवं टेलीविजन अकादमी पुरस्कार(बाफ्टा) ने 2022 में होने वाले अपने वार्षिक पुरस्कार समारोह की तारीख की घोषणा कर दी है। यह सामारोह 13 मार्च,2022 को होगा। इसकी जानकारी बाफ्टा की तरफ से सोशल मीडिया पर एक ट्वीट के जरिये दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार ब्रिटेन में इस पुरस्कार समारोह का प्रसारण बीबीसी वन द्वारा किया जाएगा। हर साल मार्च में आयोजित होने वाला बाफ्टा पुरस्कार समारोह इस साल कोरोना महामारी के चलते देर से आयोजित हुआ था ।इस वर्ष हुए बाफ्टा पुरस्कार समारोह में क्लो झाओ को ‘नोमैडलैंड’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला था, जबकि फिल्म की प्रमुख अभिनेत्री फ्रांसिस मैकडोरमैंड को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा एंथनी हॉपकिंस ने ‘‘द फादर’’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता बाफ्टा पुरस्कार जीता था। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...